फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

OMG 2: रिवाइजिंग कमेटी के लिए फिर होगी 'ओएमजी 2' की स्क्रीनिंग, प्रसून जोशी फिल्म देखने के बाद लेंगे निर्णय

Mon, 17 Jul 2023 01:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 17 Jul 2023 01:41 PM IST
सार


 

विज्ञापन
screening of akshay kumar starrer omg 2 for Revising Committee cbfc chairperson prasoon joshi will watch film
ओएमजी 2, प्रसून जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। जबसे इसका पोस्टर और टीजर रिलीज हुआ है तबसे फिल्म को लेकर कोई ना कोई बवाल खड़ा हो गया है। इस फिल्म में अक्षय भगवान शिव के रूप में नजर आएंगे। कुछ समय पहले ओएमजी 2 का टीजर रिलीज हुआ था, इसमें भी कुछ सीन को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी। 

screening of akshay kumar starrer omg 2 for Revising Committee cbfc chairperson prasoon joshi will watch film
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पिछले हफ्ते अक्षय कुमार की फिल्म ओह माई गॉड 2 को सीबीएफसी के कारण थोड़ी समस्या का सामना करना पड़ा है। सीबीएफसी की जांच समिति फिल्म को एक्जामिनिंग कमेटी के पास भेज दिया था। रिपोर्ट के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया, क्योंकि ओएमजी2 धार्मिक मुद्दों से संबंधित फिल्म है और समिति यह सुनिश्चित करना चाहती थी कि इससे किसी की भावनाएं आहत न हों। आदिपुरुष को जीरो कट के साथ पास करने के लिए आलोचना झेलने के बाद सीबीएफसी ऐसी फिल्मों को लेकर अत्यधिक सतर्क है। 

इसे भी पढ़ें- BB OTT 2: 'जीरो' का टैग मिलने पर फूट-फूट कर रोईं आशिका भाटिया, अभिनेत्री को मिला पूजा भट्ट का सपोर्ट

screening of akshay kumar starrer omg 2 for Revising Committee cbfc chairperson prasoon joshi will watch film
ओएमजी 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

रिवाइजिंग कमेटी के लिए स्क्रीनिंग आज यानी सोमवार 17 जुलाई को होनी है। सीबीएफसी के अध्यक्ष प्रसून जोशी भी इस स्क्रीनिंग का हिस्सा होंगे। बता दें कि आमतौर पर सीबीएफसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंदर भाकर फिल्मों को प्रमाण पत्र देते हैं। लगभग सभी सेंसर सर्टिफिकेट पर उनके हस्ताक्षर देखने को मिलते हैं, लेकिन ओएमजी 2 के मामले में प्रसून जोशी खुद फिल्म देखेंगे और इसके बाद निर्णय लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
screening of akshay kumar starrer omg 2 for Revising Committee cbfc chairperson prasoon joshi will watch film
ओएमजी 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ओएमजी 2 के मामले में प्रसून जोशी ने आरसी का नेतृत्व करने का फैसला किया है, क्योंकि सीबीएफसी पूरी तरह से आश्वस्त होना चाहता है कि ओएमजी 2 में कोई भी ऐसे दृश्य या संवाद न हों जो कि समस्या पैदा करें। बता दें कि ओएमजी के पहले पार्ट में भी फिल्म  के कुछ सीन पर विवाद हुआ था। 

विज्ञापन
screening of akshay kumar starrer omg 2 for Revising Committee cbfc chairperson prasoon joshi will watch film
ओएमजी 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान शिव की भूमिका में हैं और उनके साथ पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम भी हैं। यह फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी और सिनेमाघरों में सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 से टकराएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed