{"_id":"5a6443794f1c1b7e268b588a","slug":"secret-superstar-crosses-rs-100-crore-in-just-two-days-china","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2 दिन में ही '100 करोड़ी' हुई आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार', बना लिया यह नया रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
2 दिन में ही '100 करोड़ी' हुई आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार', बना लिया यह नया रिकॉर्ड
Sun, 21 Jan 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 21 Jan 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Secret Superstar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' चीन में रिलीज होते ही छा गई है। चीन में फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 83 करोड़ रु. की कमाई की थी लेकिन फिल्म ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर दो दिन में 108.64 करोड़ रु. की कमाई कर ली है।
2 of 4
आमिर खान
- फोटो : Zee Music Company
शुक्रवार को सीक्रेट सुपरस्टार चीन में रिलीज की गयी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने 43.35 करोड़ का शानदार कलेक्शन पहले दिन किया। सीक्रेट सुपरस्टार इस कलेक्शन के साथ चीनी बॉक्स ऑफिस पर भी अव्वल नंबर बन गयी है। बताते दें कि सीक्रेट सुपरस्टार का ओपनिंग कलेक्शन दंगल से भी कहीं अधिक है।
#SecretSuperstar continues its dominance with an EXTRAORDINARY Day 2 [Sat] in China... Hits ₹ 100 cr mark... Crosses India *lifetime biz* in 2 days flat... Expect an equally POWER-PACKED Day 3 [Sun]...
Fri $ 6.86 mn
Sat $ 10.45 mn
Total : $ 17.31 million [₹ 110.52 cr]
आमिर खान चीन में बॉलीवुड का एक लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। हाल ही में आमिर ने कहा था कि चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को एक फिल्म में काम करते देखना एक मजेदार अनुभव होगा। सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर 2017 को देश में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
secret superstar
आमिर खान की फिल्में खासतौर पर चीन में सफलता हासिल करती रही हैं। सीक्रेट सुपरस्टार जी स्टूडियोज, आकाश चावला और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कश्मीर की जायरा वसीम प्रमुख भूमिका में हैं। उन्होंने इसमें इंसिया नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जिसका सपना गायिका बनना है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।