फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर की 'सीक्रेट सुपरस्टार' ने चीन में मचाया धमाल, 4 दिनों की कमाई 200 करोड़ के पार

Tue, 23 Jan 2018 12:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 12:07 PM IST
विज्ञापन
Secret Superstar crosses Rs 200 crore in just four days China
Secret Superstar
आमिर खान की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' चीन में रिलीज होते ही छा गई है। चीन में फिल्म ने रिलीज होते ही ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला शुरू कर दिया है। फिल्म की भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ग्रॉस 83 करोड़ रु. की कमाई की थी लेकिन फिल्म ने चाइनीज बॉक्स ऑफिस पर चार दिन में 205.99 करोड़ रु. की कमाई कर ली है।
Secret Superstar crosses Rs 200 crore in just four days China
secret superstar

शुक्रवार को सीक्रेट सुपरस्टार चीन में रिलीज की गयी। ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने शुक्रवार 68.8 लाख डॉलर, शनिवार 1.05 करोड़ डॉलर रविवार को 98.4 लाख डॉलर और सोमवार को 49.7 लाख डॉलर की शानदार कमाई की। फिल्म ने चार दिन में 205.99 करोड़ रु. की कमाई कर ली है। सीक्रेट सुपरस्टार इस कलेक्शन के साथ चीनी बॉक्स ऑफिस पर भी अव्वल नंबर बन गयी है। बताते दें कि सीक्रेट सुपरस्टार का ओपनिंग कलेक्शन दंगल से भी कहीं अधिक है।



 

Secret Superstar crosses Rs 200 crore in just four days China
secret superstar
आमिर खान चीन में बॉलीवुड का एक लोकप्रिय चेहरा बन गए हैं। हाल ही में आमिर ने कहा था कि चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को एक फिल्म में काम करते देखना एक मजेदार अनुभव होगा। सीक्रेट सुपरस्टार 19 अक्टूबर 2017 को देश में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Secret Superstar crosses Rs 200 crore in just four days China
आमिर खान - फोटो : Zee Music Company
आमिर खान की फिल्में खासतौर पर चीन में सफलता हासिल करती रही हैं। सीक्रेट सुपरस्टार जी स्टूडियोज, आकाश चावला और आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले आमिर खान और किरण राव द्वारा निर्मित है। इस फिल्म में कश्मीर की जायरा वसीम प्रमुख भूमिका में हैं। उन्होंने इसमें इंसिया नाम की लड़की का किरदार निभाया है, जिसका सपना गायिका बनना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed