{"_id":"5baf520c867a55113f33fe6f","slug":"shaan-birthday-special-love-story-with-radhika","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मी कहानी जैसी है शान की लव स्टोरी, 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड को ऐसे किया था प्रपोज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फिल्मी कहानी जैसी है शान की लव स्टोरी, 6 साल छोटी गर्लफ्रेंड को ऐसे किया था प्रपोज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर शान आज अपना 46वां जन्मदिन मना रहे हैं। शान ने न केवल हिंदी बल्कि बंगाली, मराठी, उर्दू, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में गाने गाए हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों से उन्होंने बॉलीवुड में गाने कम कर दिए हैं लेकिन उनका नाम बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर में आता है।
2 of 5
Shaan
शान का असली नाम शांतनु मुखर्जी है। उनके परिवार में कई सदस्य संगीत की दुनिया से जुड़े रहे। रोमांटिक गानों में शान का कोई जवाब नहीं है। शान के दादा जाहर मुखर्जी लिरिसिस्ट थे। उनके पिता मानस मुखर्जी म्यूजिक डायरेक्टर थे। शान जब 13 साल के थे तब उनके पिता का निधन हो गया था। पिता के बाद शान की मां गाना गाकर अपना घर चलाती थीं।
3 of 5
shaan
शान ने अपना करियर 17 साल की उम्र में शुरू कर दिया था। वो विज्ञापन फिल्मों में जिंगल्स गाया करते थे। गाने के अलावा शान ने 'सारेगामापा लिटिल चैप्स' और 'स्टार वॉयस ऑफ इंडिया' जैसे पॉपुलर शो भी होस्ट किए हैं। अपनी गायकी के लिए शान को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शान
शान ने अपनी गर्लफ्रेंड राधिका से साल 2000 में शादी की थी और उनके दो बेटे सोहम और शुभ हैं। दोनों की लव स्टोरी भी कम रोचक नहीं है। दोनों की पहली मुलाकात तब हुई थी जब राधिका 17 और शान 24 के थे। शान हमेशा से बहुत शर्मीले थे। एक दिन दोनों बीच पर गए। यहां शान घुटनों पर बैठे और राधिका से कहा, 'ये सागर, ये आसमां और ये हवाएं गवाह हैं, क्या तुम मुझसे शादी करोगी।'
विज्ञापन
5 of 5
शान
राधिका को प्रपोज करने के बाद शान उनके पैरेंट्स से मिलने पहुंचे। रंग-बिरंगी ड्रेस पहने शान को देख राधिका के पैरेंट्स हैरान रह गए थे। आखिरकार घरवालों को शादी के लिए मानना ही पड़ा। राधिका और शान की शादी साल 2000 में हुई थी। उनकी शादी को 18 साल हो चुके हैं। दोनों ही अपनी शादी से बेहद खुश हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।