फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood: 'एम एस धोनी' से '83' और 'जर्सी' तक क्रिकेट पर बन चुकी हैं कई फिल्में, बॉक्स ऑफिस पर रहा था ऐसा हाल

Sun, 19 Nov 2023 11:31 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 19 Nov 2023 11:31 AM IST
सार

क्रिकेट पर बनी फिल्मों से दर्शकों को खूब उम्मीदें रहती हैं। हालांकि क्रिकेट पर बनी फिल्मों की बात करें तो एक-दो को छोड़कर बाकी दर्शकों तो इम्प्रेस करने में असफल रही हैं। 

विज्ञापन
Shabaash Mithu Jersey MS Dhoni 83 Patiala House These Cricket Based Movies Box Office Collection Report
क्रिकेट पर आधारित बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

इस बात को लगभग हर कोई जानता है कि सिनेमा और क्रिकेट का रिश्ता काफी पुराना है। बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में बन चुकी हैं, जो क्रिकेट पर आधारित हैं। क्रिकेट पर बनी फिल्मों से दर्शकों को खूब उम्मीदें रहती हैं। हालांकि क्रिकेट पर बनी फिल्मों की बात करें तो एक-दो को छोड़कर बाकी दर्शकों तो इम्प्रेस करने में असफल रही हैं। बीते कुछ सालों में क्रिकेट पर आधारित फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप होती हुई दिखाई दे रही हैं। इन फिल्मों में बड़े सितारों की फिल्में भी शामिल हैं, जो दर्शकों के दिलों को छूने में असफल रही हैं। तो आइए आपको जानते हैं कि क्रिकेट पर बनी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन रहा है। 

Shabaash Mithu Jersey MS Dhoni 83 Patiala House These Cricket Based Movies Box Office Collection Report
जर्सी - फोटो : सोशल मीडिया
जर्सी

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' साउथ की हिंदी रीमेक है। फिल्म ने 14 अप्रैल 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। साउथ की मोस्ट अवेटिड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' के साथ रिलीज होने के चलते फिल्म को भारी नुकसान हुआ था। फिल्म को अच्छे रिव्यू मिलने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। फिल्म का टोटल कलेक्शन 20 करोड़ भी नहीं हो पाया। 

Shabaash Mithu Jersey MS Dhoni 83 Patiala House These Cricket Based Movies Box Office Collection Report
शाबाश मिट्ठू - फोटो : @Viacom18Studios/twitter
शाबाश मिट्ठू

पूर्व भारतीय महिला क्रिकेट कप्तान मिताली राज के जीवन पर आधारित फिल्म 'शाबाश मिट्ठू' 15 जुलाई 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को कुछ खास प्रतिक्रिया नहीं मिली थी। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू ने मिताली राज की भूमिका निभाई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 2.14 करोड़ का कारोबार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shabaash Mithu Jersey MS Dhoni 83 Patiala House These Cricket Based Movies Box Office Collection Report
83 फिल्म - फोटो : सोशल मीडिया
83

रणवीर सिंह की फिल्म '83' साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कपल पर आधारित है। फिल्म में कपिल देव की जिंदगी को काफी बारीकी के साथ दिखाया गया था। रणवीर ने फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाया और दीपिका उनकी पत्नी के किरदार में नजर आई थीं। फिल्म '83' सिनेमाघरों में 24 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई थी। 270 करोड़ के बजट में बनी फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई थी। फिल्म ने महज 190 करोड़ के आसपास का कारोबार किया था।

विज्ञापन
Shabaash Mithu Jersey MS Dhoni 83 Patiala House These Cricket Based Movies Box Office Collection Report
अजहर - फोटो : सोशल मीडिया
अजहर
'अजहर' पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन पर आधारित फिल्म है, जिसमें इमरान हाशमी और प्राची देसाई की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म में पूर्व क्रिकेटर की जिदंगी से जुड़े विवाद को काफी बारीकी से दिखाया गया था। साल 2016 की यह फिल्म भी फ्लॉप रही थी। फिल्म को बनाने में लगभग 38 करोड़ रुपये की लागत आई थी लेकिन इसका कलेक्शन सिर्फ 33 करोड़ रुपये तक पहुंच पाया था।

Katrina Kaif: विक्की कौशल के 'ग्रीन फ्लैग' लेबल पर कटरीना ने दी प्रतिक्रिया, खुलासा करते हुए पति पर कही यह बात
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed