फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शबाना आजमी से शादी के लिए जावेद अख्तर की पत्नी ने दी थी इजाजत, जानें कैसे शुरू हुई थी लव स्टोरी

Wed, 18 Sep 2019 12:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 18 Sep 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
shabana azmi birthday know her love story with javed akhtar
shabana azmi
बॉलीवुड की वरिष्ठ अभिनेत्री शबाना आजमी 18 सितंबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं। शबाना आजमी को 5 बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है जो एक रिकॉर्ड है। उन्हें पहली बार 1975 में फिल्म 'अंकुर', फिर 1983 में 'अर्थ', 1984 में 'खंडहर', 1985 में 'पार' और 1999 में फिल्म 'गॉडमदर' के लिए यह सम्मान दिया गया था।शबाना ने ग्लैमरस एक्ट्रेस की भीड़ में खुद की अलग पहचान बनाई।
shabana azmi birthday know her love story with javed akhtar
shabana azmi
इन गंभीर फिल्मों के साथ-साथ शबाना ने मुख्य धारा की कॉमर्शियल फिल्मों में भी काम किया । 'अमर अकबर एंथनी', 'परवरिश', 'मैं आजाद हूं' जैसी व्यावसायिक फिल्मों में अपने अभिनय के रंग भरकर उन्होंने आम दर्शकों के बीच पहचान बनाई। शबना जितनी पॉपुलर अपनी अदाकारी के लिए रहीं, उतनी ही सुर्खियां पर्सनल लाइफ को लेकर बटोरीं। 
shabana azmi birthday know her love story with javed akhtar
shabana azmi - फोटो : social media
जावेद अख्तर से शादी से पहले शबाना का नाम फिल्म मेकर शेखर कपूर के साथ भी जुड़ा था। हालांकि बाद में ये अफवाह साबित हुई । जावेद और शबाना की लव स्टोरी एक दम फिल्मी है। शबाना आजमी को जावेद अख्तर से नजदीकी की वजह से अपने घर में विरोध का सामना करना पड़ा था। शादीशुदा जावेद से शादी के लिए उनके घरवाले बिल्कुल तैयार नहीं थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi birthday know her love story with javed akhtar
शबान और कैफी आजमी
जावेद अख्तर की पहली शादी हनी से हुई थी। हनी, जावेद से 10 साल छोटी थीं। उनके दो बच्चे जोया अख्तर और फरहान अख्तर हैं। जावेद अख्तर साल 1970 में शबाना आजमी के पिता कैफी आजमी से लिखने की कला सीखते थे। जावेद अख्तर और शबाना आजमी के बीच इसी दौरान नजदीकियां बढ़ीं। दोनों के बीच अफेयर की भनक मीडिया को भी लग गई। 
विज्ञापन
shabana azmi birthday know her love story with javed akhtar
shabana azmi
शबाना आजमी को लेकर आए दिन जावेद अख्तर और हनी के बीच खटपट होने लगी। बच्चों के कारण जावेद, हनी को छोड़ना नहीं चाहते थे। रोज-रोज घर में झगड़े होते देख हनी ने जावेद को शबाना के पास जाने की इजाजत दे दी। उन्होंने जावेद से कहा कि वो शबाना के पास जाएं और बच्चों की चिंता ना करें। तब जावेद ने हनी को तलाक दे दिया ।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed