फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने पर देश छोड़ने की खबर पर भड़कीं शबाना, बोलीं- यहीं मरूंगी

Sun, 12 May 2019 02:01 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 12 May 2019 02:01 PM IST
विज्ञापन
shabana azmi denied the rumors of leave country if narendra modi will again prime minister
Shabana Azmi, PM Modi - फोटो : social media

अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी इन दिनों चर्चा में हैं। शबाना राजनैतिक और सामिजक मुद्दों पर अपनी राय खुलकर रखती हैं। बीते दिनों वह बिहार के बेगूसराय से सीपीआई कैंडिडेट कन्हैया कुमार के लिए प्रचार करने गई थीं। शबाना और उनके पति गीतकार जावेद अख्तर अक्सर मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना करते हैं। हाल ही खबर आई थी कि अगर नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बने तो वो देश छोड़ देंगी।

shabana azmi denied the rumors of leave country if narendra modi will again prime minister
shabana azmi - फोटो : अमर उजाला

इस खबर को लेकर शबाना आजमी की कुछ लोगों ने आलोचना भी की लेकिन जैसे इस बात की जानकारी अभिनेत्री को मिली, उन्होंने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शबाना ने अपने बारे में झूठी खबर फैलाए जाने को लेकर ‘फेक न्यूज ब्रिगेड’ की आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि नरेंद्र मोदी के फिर से प्रधानमंत्री बनने पर उनके देश छोड़ने की खबरें फर्जी हैं।

shabana azmi denied the rumors of leave country if narendra modi will again prime minister
Shabana Azmi - फोटो : amar ujala

उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि यह ‘पूरी तरह से मनगढ़ंत’ खबर है। आजमी ने कहा, ‘मैंने ऐसा कभी नहीं कहा और देश छोड़ने का मेरा कोई इरादा नहीं है। इसी जगह मेरा जन्म हुआ और यहीं पर मेरी मृत्यु होगी...।’
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi denied the rumors of leave country if narendra modi will again prime minister
शबाना आजमी

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा, ‘फेक न्यूज ब्रिगेड की हालत बहुत ही दयनीय है और चूंकि वे मुद्दों के बारे में बात नहीं कर सकते, इसलिए वे बार-बार झूठ फैलाते हैं ताकि लोग उन्हें सच मान लें।’ 
 



 

विज्ञापन
shabana azmi denied the rumors of leave country if narendra modi will again prime minister
शबाना आजमी

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा, 'मेरे पिता कैफी आजमी ने मुझे सिखाया कि कभी अपने विरोधियों से दुश्मनों को तरह व्यवहार मत करो। परिपक्वता का वास वहीं होता है जहां तर्क के साथ विपक्ष की बेइज्जती की जाए, ना कि झूठ के साथ उन्हें पराजित करने की मंशा रखी जाए।'
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed