वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से देश में पिछले एक महीने से भी ज्यादा वक्त से लॉकडाउन लागू है। ऐसे मुश्किल वक्त में लोगों का काम-धंधा चौपट हो गया है। सबसे ज्यादा मुश्किल गरीब और दिहाड़ी मजदूरों को हो रही है। हालांकि सरकार अपनी तरफ से इनके परिवार की मदद कर रही है। इस बीच कई बॉलीवुड स्टार्स भी मसीहा बनकर इनकी सहायता को आगे आए हैं।
लॉकडाउन में शबाना आजमी ने दस लाख लोगों में बंटवाया राशन, इस तरह जाहिर की खुशी
बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी भी इस मुश्किल वक्त में आगे बढ़कर गरीबों की मदद कर रही हैं। फिल्मों के अलावा सामाजिक कार्यों में सक्रिय रहीं शबाना आजमी ने ट्वीट कर बताया कि वो अभी तक पूरे देश में दस लाख से ज्यादा लोगों की मदद कर चुकी हैं।
शबाना आजमी ने ट्वीट किया, 'मैं एक्शन इंडिया के साथ साझेदारी कर गौरवान्वित और आभारी हूं, जिनकी वजह से 21 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 172 जिलों में दस लाख से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंची। हमने राहत उपायों के रूप में कच्चा राशन, बना हुआ खाना और स्वच्छता उत्पादों को प्रदान किया है। सभी योगदानकर्ताओं को धन्यवाद।'
Am both proud n thankful dat @ActionAidIndia n partners hve been able 2 reach more than 10 lakh individuals, across 172 districts in 21 states n 1union territory.We hve provided dry rations cooked meals n sanitation products as relief measures.Thank you to all our contributors 🙏
बीते दिनों मुरादाबाद में डॉक्टरों और पुलिस पर पथराव करने वाले आरोपियों पर शबाना आजमी भड़क गई थीं। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था, कोविड-19 संकट से हम देर-सबेर उबर ही जाएंगे। भयावह यह है कि डॉक्टरों और नर्सों पर वह लोगों हमले कर रहे हैं, जिन्हें वह बचाने की कोशिश कर रहे हैं। डर से नफरत पैदा होती है, और नफरत से और ज्यादा नफरत। मैं आप लोगों से प्रार्थना करती हूं नफरत की जगह मानवीयता को लेने दें और अपने नायकों को सलाम करें...'
शबाना आजमी इन दिनों सोशल मीडिया के जरिए लगातार लोगों को कोरोना वायरस के खिलाफ जागरुक कर रही हैं। साथ ही उनके पति और मशहूर गीतकार जावेद अख्तर भी लगातार लोगों में जागरुकता फैला रहे हैं।
फैन ने पूछा 'हम आपके हैं कौन' कितनी बार देखी, माधुरी दीक्षित बोलीं- सच बताऊं तो मैं गिनती...
कमेंट
कमेंट X