80 के दशक से दर्शकों पर अपना जादू बिखेरने वाली अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दीं। बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ माधुरी एक मंझी हुई डांसर भी हैं। आज भी उनके चाहने वालों की बिलकुल कमी नहीं। लॉकडाउन की वजह से इस समय सभी सितारे अपने घरों में वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में कई स्टार्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हो गए हैं।
फैन ने पूछा 'हम आपके हैं कौन' कितनी बार देखी, माधुरी दीक्षित बोलीं- सच बताऊं तो मैं गिनती...
हाल ही में माधुरी ने अपने फैंस के साथ एक सवाल जवाब का सेशन रखा था। इसमें उन्होंन फैंस के कई सवालों के जवाब बहुत बेबाकी से दिए। इसी दौरान उनसे एक यूजर ने पूछा कि, 'हम आपके हैं कौन' कितनी बार देखी?
यूजर का ये सवाल सुनकर माधुरी को जवाब दिए बिना नहीं रह पाईं। उन्होंने लिखा, सच बताऊं तो मैं खुद गिनती भूल गई हूं कि इस फिल्म को कितनी बार देखा है। माधुरी के जवाब से ये साफ हो गया कि ये फिल्म उनके काफी करीब है।
Honestly, I have lost the count https://t.co/wVWLQqqYKv
बीते दिनों माधुरी दीक्षित का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो अपने बेटे एरिन के साथ जुगलबंदी करते हुए नजर आ रही थीं। वीडियो में एरिन तबला बजा रहे थे और माधुरी घुंघरू बांधे हुए बेटे के तबले की थाप पर डांस कर रही थीं।
इससे पहले माधुरी का एक वीडियो और सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें वो अपने डॉगी के साथ डांस कर रही थीं। इस वीडियो को भी माधुरी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए साझा किया था। जिसे फैन्स ने खूब पसंद किया था। गौरतलब है कि इस समय कोरोना वायरस के चलते देशभर में लॉकडाउन है जिसकी वजह से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री भी बंद है। जिसके चलते ये सभी सेलेब्स इन दिनों घर पर ही परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
ASI के समर्थन में बॉलीवुड, निहंगों से झड़प में कटी थी कलाई, इन स्टार्स ने किया ट्वीट
कमेंट
कमेंट X