{"_id":"5d7eff7d8ebc3e015369ec49","slug":"shabana-azmi-share-a-photo-with-soni-razdan-and-smita-patil-connection-with-alia-bhatt","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शबाना आजमी की 36 साल पुरानी तस्वीर में दिखीं दो दिग्गज अभिनेत्रियां, आलिया भट्ट से है कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शबाना आजमी की 36 साल पुरानी तस्वीर में दिखीं दो दिग्गज अभिनेत्रियां, आलिया भट्ट से है कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 16 Sep 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
soni razdan
- फोटो : social media
Link Copied
शबाना आजमी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं । हाल ही में उन्होंने 36 साल पुरानी एक तस्वीर शेयर की । इस फोटो में शबाना आजमी के अलावा स्मिता पाटिल और सोनी राजदान नजर आ रही हैं । फोटो शेयर करते हुए शबाना ने आलिया भट्ट से जुड़ा एक कैप्शन लिखा ।
Trending Videos
2 of 5
soni razdan
- फोटो : social media
शबाना लिखती हैं, 'आलिया भट्ट हूबहू अपनी मां सोनी राजदान की तरह दिखती हैं । ये रहा सबूत । फिल्म मंडी की तस्वीर ।' शबाना की इस तस्वीर पर सोनी राजदान ने कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी बनाए । शबाना की इस तस्वीर को 3500 लाइक मिल चुके हैं । ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में तीनों हीरोइनें बेहद खूबसरत दिख रही हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
सोनी राजदान के अलावा ऋचा चड्ढा ने भी इस फोटो पर कमेंट किया है । ऋचा लिखती हैं, 'दोनों सुंदर और प्रतिभाशाली हैं ।' शबाना की ये पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो रही है । यह फोटो 1983 में आई फिल्म 'मंडी' के दौरान की है। इस फिल्म में शबाना लीड रोल में थीं ।
शबाना के अलावा इस फिल्म में नीना गुप्ता, कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, ओम पुरी, अनु कपूर, आदित्य भट्टाचार्य और अनीता कंवर भी मुख्य भूमिका में थे । इस फिल्म के लिए नितीश रॉय को नेशनल अवॉर्ड भी मिला था ।
विज्ञापन
5 of 5
Alia Bhatt
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बात करें आलिया भट्ट की तो उनकी अगली रिलीज होने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' है । इस फिल्म को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है । फिल्म में आलिया, रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी । ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी । इसके अलावा आलिया के पास अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म 'सड़क 2' है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।