फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जावेद अख्तर के लिए रोमांटिक ट्वीट करते ही ट्रोल हुईं शबाना आजमी, यूजर्स ने किए भद्दे कमेंट्स

Sat, 04 May 2019 02:23 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 04 May 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
shabana azmi trolled when romantic tweet to javed akhtar
Shabana Azami, javed akhtar - फोटो : social media

दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी फिल्मों के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। शबाना आजमी और जावेद अख्तर बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल हैं जो सामाजिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते हैं। हाल ही में दोनों बिहार के बेगूसराय पहुंचे थे जहां उन्होंने कन्हैया के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। हालांकि इस दौरान उन्हें अक्सर ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। एक बार फिर से शबाना आजमी के ट्वीट पर यूजर्स ने भद्दे कमेंट्स किए हैं।

shabana azmi trolled when romantic tweet to javed akhtar
shabana azmi - फोटो : file photo

शबाना आजमी इन दिनों अपनी एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने मजाकिया अंदाज में ट्वीट किया कि 'मैं 40 डिग्री तापमान में शूटिंग कर रही हूं। जहां चारों तरफ मक्खियां भिनभिना रही हैं। करण जौहर और मनीष मल्होत्रा मुझे यहां से निकालकर पहाड़ों के बीच क्यों नहीं लेकर चलते, जहां मुझे पीले रंग की शिफॉन साड़ी पहनने का मौका मिले। बाल सफेद हो गए तो क्या हुआ दिल तो अभी काला है।' आखिर की लाइन में उन्होंने जावेद अख्तर को टैग किया।



 

shabana azmi trolled when romantic tweet to javed akhtar
shabana azmi - फोटो : social media

शबाना आजमी के इस ट्वीट पर एक यूजर ने लिखा कि 'सच बोला दिल और जुबान दोनों काली है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'शुक्रिया, इस बात को आपने स्वीकार किया कि दिल काला है।' 




 

विज्ञापन
विज्ञापन
shabana azmi trolled when romantic tweet to javed akhtar
Shabana Azmi

एक अन्य यूजर ने लिखा कि 'देश को तोड़ने वालों का दिल सफेद हो भी नहीं सकता। वैसे बुर्का कहां हैं?' 


विज्ञापन
shabana azmi trolled when romantic tweet to javed akhtar
shabana azmi - फोटो : social media

एक यूजर ने लिखा कि ' हमें पता है कि दिल काला है और दिमाग लाल।'



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed