फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने फैंस को नेगेटिविटी से दूर रहने की दी सलाह, बोले- गॉड, भगवान, अल्लाह सब देखता..

Wed, 27 Sep 2023 07:33 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Sep 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan advises fans to avoid social media negativity ugly fan wars amid king khan Jawan Success
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk

शाहरुख खान को बॉलीवुड का बादशाह कहा जाता है। उनकी फैन फॉलोइंग देश ही नहीं विदेश में भी है। ऐसे में अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए किंग खान अक्सर उनके साथ बातचीत करने की कोशिश करते हैं। इसके लिए अभिनेता एक्स पर जल्दी-जल्दी आस्क एसआरके का आयोजन करते हैं, जिसमें किंग खान के फैंस उनसे तरह-तरह के सवाल करते हैं। शाहरुख खान भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और सभी सवालों का जवाब देते हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिर एक बार आस्क एसआरके सेशन रखा, जिसमें उन्हें अपने फैंस को एक खास सलाह दी। चलिए जानते हैं क्या है वह खास सलाह...

Shah Rukh Khan advises fans to avoid social media negativity ugly fan wars amid king khan Jawan Success
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

इस समय अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'जवान' की सफलता का आनंद ले रहे शाहरुख खान ने अपने फैंस को सोशल मीडिया के जरिए एक खास सलाह दी है। अभिनेता ने अपने प्रशंसकों से आपस में लड़ाई न करने के लिए कहा। बुधवार को शाहरुख खान ने एक्स पर आस्क एसआरके सेशन आयोजित किया। इस सेशन में एक फैन ने शाहरुख खान से बुरी फैन वॉर से बचने और सोशल मीडिया नेगेटिविटी से बचने के लिए सलाह देने के लिए कहा।  फैन ने लिखा, 'इस सोशल मीडिया नेगेटिविटी और फैन वॉर के बीच आपके फैंस को आपकी तरह शांत और सकारात्मक रहने की एक सलाह देंगे?'
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने उठाया इंडस्ट्री के काले राज पर से पर्दा, बताया- कैसे उनके खिलाफ हुई राजनीति

Shah Rukh Khan advises fans to avoid social media negativity ugly fan wars amid king khan Jawan Success
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
ट्वीट पर शाहरुख की नजर पड़ी और उन्हें बड़ी ही सकारात्मकता से इसका जवाब दिया। शाहरुख खान ने जवाब देते हुए लिखा, 'हां अच्छा विचार है। कृपया हम सभी को धैर्य और गरिमा रखनी होगी। किसी के लिए अपशब्दों और व्यक्तिगत नकारात्मकता का उपयोग नहीं करना चाहिए। गॉड, भगवान, अल्लाह उन लोगों को दयालु देखते हैं, जिनके शब्द विनम्रता से भरपूर होते हैं। शब्दों से चीजें बनती हैं और चीजों से भावनाएं...फैलती हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan advises fans to avoid social media negativity ugly fan wars amid king khan Jawan Success
शाहरुख खान-जवान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख के जवाब ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है और कई प्रशंसकों ने सकारात्मकता फैलाने के लिए अभिनेता की सराहना की है। एक फैन ने लिखा, 'धैर्य, गरिमा और दयालुता के लिए आपका आह्वान सकारात्मक शब्दों और कार्यों की शक्ति का एक अद्भुत अनुस्मारक है। ऐसी दुनिया में जहां शब्दों का गहरा प्रभाव हो सकता है, प्यार और सकारात्मकता फैलाने का विकल्प चुनना वास्तविक अंतर ला सकता है। आपकी सलाह इस विचार से मेल खाती है कि हमारे शब्द हमारी भावनाओं और हमारे आस-पास की दुनिया को आकार दे सकते हैं। प्यार और दयालुता फैलाते रहें!' एक अन्य प्रशंसक ने लिखा, 'शानदार शब्द सर।'  
Tiger 3: शाहरुख खान ने बातों-बातों में दे दी टाइगर 3 से जुड़ी 'अंदर की जानकारी', किंग खान का पोस्ट देखा क्या?

विज्ञापन
Shah Rukh Khan advises fans to avoid social media negativity ugly fan wars amid king khan Jawan Success
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

आस्क एसआरके सेशन में ही एक फैन ने सलमान की आगामी फिल्म पर शाहरुख से अपने विचार साझा करने के लिए कहा था। इसका जवाब देते हुए शाहरुख ने लिखा था, 'टाइगर 3 कमाल की लग रही है। भाई-भाई ही है!!! बहुत पसंद आया...जवान।' किंग खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो  शाहरुख खान इस समय एटली कुमार द्वारा निर्देशित फिल्म 'जवान' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह फिल्म लगातार ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। वह अगली बार राजकुमार हिरानी की फिल्म 'डंकी' में नजर आएंगे।
Yaariyan 2 Trailer: 'यारियां 2' का शानदार ट्रेलर रिलीज, भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी दिखाएगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed