फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: 'सर अब बाथरूम से बाहर आ जाओ डंकी का ट्रेलर दिखाना है', हिरानी के पोस्ट पर शाहरुख खान ने दी प्रतिक्रिया

Wed, 27 Sep 2023 07:33 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 27 Sep 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Reaction on Dunki Director Rajkumar Hirani Social Media Post
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान की जवान बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। सात सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म को देखने के लिए अब भी बड़ी संख्या में लोग सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। इस फिल्म के बाद किंग खान जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म को लेकर लोगों में अभी से काफी ज्यादा उत्सुकता देखने को मिल रही है। 


Sunny Deol's Next: सनी देओल-राजकुमार संतोषी की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?

Jawan Actor Shah Rukh Khan Reaction on Dunki Director Rajkumar Hirani Social Media Post
राजकुमार हिरानी-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में शाहरुख आस्क एसआरके सेशन में लोगों के सवाल के जवाब दे रहे थे। इस बीच डंकी के डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने मजेदार ट्वीट कर महफिल लूट ली। दरअसल, बुधवार को शाहरुख ने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर बात करने के लिए एक छोटा सा सेशन रखा। 

Jawan Actor Shah Rukh Khan Reaction on Dunki Director Rajkumar Hirani Social Media Post
राजकुमार हिरानी, एटली कुमार , शाहरुख खान - फोटो : social media

उन्होंने लिखा,  शूटिंग से दूर...बताया गया कि कॉल टाइम में अभी देर है। अगर आप भी मेरी तरह फ्री हैं तो आप सभी के साथ एक फास्ट #AskSRK कर सकते हैं। आइए शुरू करें और कुछ भी पूछें...उफ मेरा मतलब कुछ भी पूछें!!!'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Reaction on Dunki Director Rajkumar Hirani Social Media Post
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस सेशन का समापन डंकी के डायरेक्टर ने शानदार अंदाज में किया। उन्होंने लिखा, ''सर अब बाथरूम से बाहर आ जाओ। क्या कर रहे हो? ट्रेलर दिखाना है।'' उनके इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने भी मजेदार जवाब दिया।  किंग खान ने लिखा, ''आ रहा हूं सर...दोस्तों से बात कर रहा था। सॉरी बॉयज एंड गर्ल्स अब अब जल्दी करनी होगी। वरना डंकी से निकल देंगे। अपना समय देने के लिए धन्यवाद। बहुत जल्द आपसे सिनेमाघरों में मुलाकात होगी। आप सबको प्यार। आपसे बात करने के लिए बहुत कम समय मिला...।''

विज्ञापन
Jawan Actor Shah Rukh Khan Reaction on Dunki Director Rajkumar Hirani Social Media Post
डंकी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि शाहरुख खान की जवान टिकट खिड़की पर बंपर कलेक्शन कर रही है। फिल्म ने अब तक 575 करोड़ से अधिक का कारोबार कर लिया है। वहीं, वर्ल्डवाइड यह फिल्म 1000 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है। इसके बाद वह जल्द ही डंकी में नजर आने वाले हैं। फिल्म में  उनके साथ तापसी पन्नू भी दिखेंगी। इसे इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज किया जाएगा।
Nana Patekar: अचानक बदले नाना पाटेकर के सुर, 'जवान' को बेकार बताने के बाद अब की शाहरुख की तारीफ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed