'मस्त मस्त गर्ल' के नाम से मशहूर रवीना टंडन की खूबसूरती से लेकर फिटनेस तक की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है। यह अभिनेत्री की काबिलियत है, जो उनके दीवाने इंडस्ट्री से लेकर देश तक में खूब हैं। इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुईं रवीना टंडन ने हाल ही में इंडस्ट्री में अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। अपनी अदाओं से सभी को घायल करने वाली अभिनेत्री ने यह भी खुलासा किया कि उनके साथ भी इंडस्ट्री में राजनीति हुई थी और उन्हें भी रिप्लेस किया गया था। रवीना टंडन ने करिश्मा कपूर को लेकर भी खुलकर बात की है।
Raveena Tandon: रवीना टंडन ने उठाया इंडस्ट्री के काले राज पर से पर्दा, बताया- कैसे उनके खिलाफ हुई राजनीति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस रवीना टंडन दशकों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। अपने करियर में उन्होंने हिंदी फिल्मों के साथ-साथ साउथ और वेब सीरीज में भी काम किया है। सभी उनके अभिनय की तारीफ करते नहीं थकते हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि रवीना को भी भेदभाव का सामना करना पड़ा है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि एक इंटरव्यू में खुद रवीना टंडन ने इसका खुलासा किया है। रवीना ने बताया कि इंडस्ट्री के लोगों ने उनके खिलाफ खूब राजनीति की थी।
Tiger 3: शाहरुख खान ने बातों-बातों में दे दी टाइगर 3 से जुड़ी 'अंदर की जानकारी', किंग खान का पोस्ट देखा क्या?
एक मीडिया संस्थान से बात करते हुए रवीना ने बताया कि वह कैसे उन भूमिकाओं से चूक गईं, जो बाद में तब्बू और करिश्मा कपूर जैसी अभिनेत्रियों को दी गईं। उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा हेल्दी कॉम्पीटिशन में विश्वास किया है क्योंकि इससे आपका बेस्ट टैलेंट बाहर आता है। लेकिन मैं कट्टर इंसान नहीं हूं, कोई यह नहीं कह सकता कि रवीना ने मुझे किसी प्रोजेक्ट से निकलवा दिया या रवीना ने किसी न्यूकमर के साथ काम करने से मना कर दिया। मैंने कभी भी उस तरह की राजनीति और गुटबाजी नहीं की, लेकिन दूसरों ने खुलेआम मेरे खिलाफ राजनीति की है।'
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रवीना टंडन ने कहा, 'मुझे डेविड धवन और गोविंदा के साथ साजन चले ससुराल फिल्म के लिए फाइनल किया गया था और उन्होंने मुझे यह बाद में बताया। मैंने विजयपथ भी साइन कर ली थी, लेकिन मुझसे फिल्म छूट गई।' बता दें, 'साजन चले ससुराल' 1996 में रिलीज हुई थी और यह उस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में करिश्मा कपूर और गोविंदा मुख्य भूमिका में थे।
Yaariyan 2 Trailer: 'यारियां 2' का शानदार ट्रेलर रिलीज, भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी दिखाएगी फिल्म
आपको बता दें, कुछ समय पहले यह खबर आई थी कि 'अंदाज अपना-अपना' की शूटिंग के दौरान भी करिश्मा और रवीना के बीच अनबन थी। इस बारे में बात करते हुए रवीना टंडन ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'देखिए, आप हर किसी के साथ दोस्ती नहीं कर सकते हैं, है ना? और आज, मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि करिश्मा और मैं तब बच्चे थे।' वर्कफ्रंट की बात करें तो रवीना को आखिरी बार वन फ्राइडे नाइट में देखा गया था।
Ganpath: 'टाइगर 3' के आगे 'गणपथ' की सिट्टी-पिट्टी गुम! नए पोस्टर के साथ हुई टीजर की अगली रिलीज डेट की घोषणा