लंबे इंताजर के बाद आज (27 सितंबर) को फैंस को टाइगर 3 की झलक देखने को मिल गई। बुधवार को सुबह 11 बजे यशराज फिल्म्स की ओर से टाइगर का मैसेज जारी किया। एक मिनट 43 सेकंड का यह टीजर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। कई सितारों ने इसकी जमकर तारीफ की है। अब इस लिस्ट में शाहरुख खान का नाम भी जुड़ गया है। हाल ही में किंग खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस फिल्म की प्रशंसा की।
Tiger 3: शाहरुख खान ने बातों-बातों में दे दी टाइगर 3 से जुड़ी 'अंदर की जानकारी', किंग खान का पोस्ट देखा क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आस्क एसआरके सेशन में जब एक फैन ने उनसे टाइगर 3 के फर्स्ट लुक पर अपना विचार साझा करने के लिए कहा तो किंग खान इस पर खास अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "टाइगर 3 बहुत बढ़िया लग रही है। भाई-भाई ही है। बहुत पसंद आया...।" इसके साथ ही उन्होंने जवान का हैशटैग भी आगे जोड़ा।
एक अन्य यूजर ने उनसे सलमान की आने वाली फिल्म के बारे में पूछा तो शाहरुख ने फिल्म के अंदर की खबर दी। उन्होंने लिखा, "ये तो टीजर है...टाइगर...पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त। यह शानदार होगा (अंदर की जानकारी दे रहा हूं) हा हा।"
Yeh toh teaser hai….Tiger…picture abhi baaki hai mere dost. It will be stunning ( inside info de raha hoon) ha ha!!! https://t.co/VWt7ERR2ie
बता दें कि यह फिल्म टाइगर फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त और वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म है। आगामी फिल्म टाइगर जिंदा है, वॉर और शाहरुख खान की पठान की घटनाओं का अनुसरण करती है। शाहरुख की पठान में सलमान ने फिल्म में रॉ एजेंट टाइगर के रूप में एक कैमियो भूमिका निभाई थी। अब टाइगर 3 में शाहरुख खान एक कैमियो करेंगे, जो उनके फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।
टाइगर 3 में सलमान के साथ कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के ऋतिक रोशन-स्टारर वॉर से भी जुड़े होने की उम्मीद है, जो आदित्य चोपड़ा के स्पाई यूनिवर्स का ही हिस्सा है। टाइगर 3 का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है। यह इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Sunny Deol's Next: सनी देओल-राजकुमार संतोषी की फिल्म को लेकर आया नया अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग?