फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yaariyan 2 Trailer: 'यारियां 2' का शानदार ट्रेलर रिलीज, भाई-बहन के खट्टे-मीठे रिश्ते की कहानी दिखाएगी फिल्म

Wed, 27 Sep 2023 05:23 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Sep 2023 05:23 PM IST
विज्ञापन
Yaariyan 2 Trailer release Divya Khosla Kumar Meezaan Jafri and Pearl V Puri showcase Bond Between Cousins
यारियां 2 - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'यारियां' के सीक्वल का जिस दिन से एलान हुआ था उसी दिन से दर्शक इसकी एक झलक देखने के लिए तैयार थे। दिव्या खोसला कुमार जहां नौ साल पहले आई फिल्म में निर्देशक की कुर्सी पर बैठीं थीं, वहीं 'यारियां 2' में वह एक्टिंग करती दिखाई देंगी। फिल्म में उनके साथ मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। टीजर की रिलीज के बाद से ही यह विवादों में फंस गई थी। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। हालांकि, 'कृपाण विवाद' के बीच आज आखिरकार 'यारियां 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जो भाई-बहन के बीच का खट्टा-मीठा रिश्ता दिखाता है।  
Yaariyan 2 Trailer release Divya Khosla Kumar Meezaan Jafri and Pearl V Puri showcase Bond Between Cousins
यारियां 2 - फोटो : social media

'यारियां 2' रिलीज से पहले ही विवादों में आ गई है। फिल्म पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा था। लेकिन फिर भी लोगों के बीच फिल्म को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा था। टीजर को मिले प्यार के बाद दिव्या खोसला कुमार, मिजान जाफरी और पर्ल वी पुरी की जिंदगी की कहानी को पर्दे पर लाने वाली इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में बेशक कहानियां तीन अलग-अलग किरदारों की हैं, लेकिन इन्हें एक चीज जोड़ती है और वह है भाई-बहन का रिश्ता। 

Yaariyan 2 Trailer release Divya Khosla Kumar Meezaan Jafri and Pearl V Puri showcase Bond Between Cousins
यारियां 2 - फोटो : social media
भाई-बहन के प्यार भरे रिश्ते से लेकर उनकी लव स्टोरीज तक को बड़ी बारीकी से दिखाने वाली दिव्या खोसला कुमार की फिल्म तीन कजिन्स की कहानी है। तीनों की जिंदगी की कहानी को दिखाने के लिए मेकर्स ने स्क्रिप्ट में लव ट्रायंगल से लेकर कॉमेडी तक का तड़का लगाया है। तीनों की कहानियों में एक पल ऐसा आता है, जब दोनों भाई एक-दूसरे के खिलाफ हो जाते हैं और सब कुछ बदल जाता है। बता दें, साल 2014 में रिलीज हुई फिल्म में दोस्तों की कहानी दिखाई गई थी, वहीं अब दिव्या खोसला कुमार कजिन्स की स्टोरी लेकर दर्शकों के बीच आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Yaariyan 2 Trailer release Divya Khosla Kumar Meezaan Jafri and Pearl V Puri showcase Bond Between Cousins
यारियां 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बीते दिनों 'यारियां 2' के मेकर्स ने फिल्म का गाना 'सौरे घर' रिलीज किया था। इस गाने की रिलीज के बाद ही फिल्म पर विवादों के बादल मंडराने लगे थे। सिख संगठन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने गाने के कुछ सीन पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि कुछ दृश्यों में, सिख कक्कड़ कृपाण (सिख आस्था का प्रतीक) को अभिनेता द्वारा आपत्तिजनक तरीके से इस्तेमाल किया गया है। 'यारियां 2' के निर्देशक राधिका राव और विनय सप्रू ने एक बयान जारी किया और कहा कि मिजान ने कृपाण नहीं बल्कि खुखरी पहनी हुई थी। हालांकि, विवाद लंबा चला था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed