बहुत दिनों से चर्चाएं हैं कि हिंदी फिल्मों के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान यशराज फिल्म्स के बैनर तले एक फिल्म 'पठान' करने जा रहे हैं लेकिन अब तक इस फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इस फिल्म को लेकर समय-समय पर आ रही नई खबरों में शुक्रवार सुबह से ही मुंबई में इस खबर की भी चर्चा रही कि शाहरुख के साथ इस फिल्म में दबंग अभिनेता सलमान खान भी नजर आएंगे। सलमान और शाहरुख के प्रशंसक हकीकत में यही तो चाहते हैं कि कभी तो करण-अर्जुन एक साथ आएं!
फिर बनेगी शाहरुख और सलमान की बड़े परदे पर जोड़ी, यहां पढ़िए ये धमाकेदार खबर विस्तार में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म्स के बैनर तले इस समय कई फिल्मों की चर्चाएं चल रही है जिनमें सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3', एक फिल्म विकी कौशल और मानुषी छिल्लर की और उनमें से एक फिल्म शाहरुख खान की 'पठान' भी है। अब तक सूत्र बता चुके हैं कि शाहरुख के साथ इस फिल्म में अभिनेता जॉन अब्राहम और नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म की पूरी कास्ट में नया बदलाव यह है कि सलमान खान भी फिल्म के एक गीत में शाहरुख के साथ लटके झटके मारते हुए नजर आएंगे।
दो साल से ज्यादा समय बीत गया लेकिन शाहरुख खान ने आधिकारिक रूप से अपनी किसी भी नई फिल्म की कोई घोषणा नहीं की है। उन्हें लेकर फिल्मों की खबरें तो कई आ चुकी हैं लेकिन किसी भी फिल्म के लिए शाहरुख कभी तैयार नहीं हुए।
अब फिल्म 'पठान' को लेकर जानकारियां इतनी प्रबल हैं कि शाहरुख बहुत ही जल्द इसकी घोषणा कर ही देंगे। इसकी शूटिंग शुरू होने की संभावना भी नवंबर के अंत में ही है। अब तो फिल्म से सलमान खान का भी नाम जुड़ गया है तो हो सकता है कि इसकी घोषणा और भी जल्द हो जाए!
शाहरुख खान और सलमान खान ने एक साथ पूरी तरह से तो सिर्फ फिल्म 'करण-अर्जुन' में ही काम किया है। इसके अलावा इन दोनों का आपस में एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो करने का सिलसिला खूब चला। सलमान खान ने शाहरुख की फिल्म 'कुछ कुछ होता है', 'ओम शांति ओम' और पिछली फिल्म 'जीरो' में कैमियो किया है। वहीं, शाहरुख भी सलमान की फिल्म 'हर दिल जो प्यार करेगा' और 'ट्यूबलाइट' में कैमियो करते हुए नजर आए। ये दोनों एक दूसरे की फिल्मों में कैमियो करने में लगे हुए हैं जबकि इनके प्रशंसक अब भी इनकी एक साथ में होने वाली किसी फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
'मिस वर्ल्ड' वाली ड्रेस में इस वजह से असहज हो गईं थीं प्रियंका चोपड़ा, 'नमस्ते बोलकर' संभाला था मामला