फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान की इस हरकत के कारण दोबारा साथ नहीं आ पाए अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार

Thu, 09 Nov 2017 01:32 PM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Thu, 09 Nov 2017 01:32 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Backed Out Of Amitabh Bachchan And Dilip Kumar Kumar Film Mother Land
Shah Rukh Khan - फोटो : Filmfare

साल 2003 की बात है। फिल्म 'शक्ति' की अपार सफलता के बाद अमिताभ बच्चन और दिलीप कुमार एक बार फिर साथ मिलकर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार थे। शोमैन सुभाष घई फिल्म की कास्टिंग पूरी कर चुके थे। यहां तक कि तीन गानों की रिकॉर्डिंग भी हो गई थी। फिल्म पर काम तेजी से चल रहा था लेकिन शाहरुख खान की वजह से न सिर्फ उस पर ब्रेक लग गया, बल्कि पूरी की पूरी फिल्म ही बंद करनी पड़ गई।

Shah Rukh Khan Backed Out Of Amitabh Bachchan And Dilip Kumar Kumar Film Mother Land
Subhash Ghai

फिल्म मेकर सुभाष घई ने खुलासा किया है कि वह शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार की तिकड़ी के साथ मेगा प्रोजेक्ट पर काम करना चाहते थे। उन्होंने युद्ध पर आधारित अपनी उस फिल्म का नाम 'मदरलैंड' तय किया था। उन्होंने बताया कि फिल्म में वह ऐश्वर्या राय, प्रीति जिंटा और महिमा चौधरी को कास्ट करने वाले थे। लेकिन शाहरुख खान ने आखिरी वक्त में अपने हाथ पीछे खींच लिये और ड्रीम प्रोजेक्ट पर पानी फिर गया।

Shah Rukh Khan Backed Out Of Amitabh Bachchan And Dilip Kumar Kumar Film Mother Land
shah rukh khan

सुभाष घई ने बताया 'शाहरुख को लगा कि फिल्म में कई किरदार हैं। वह सोलो हीरो वाली फिल्म करना चाहते थे लेकिन मेरी फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से ऐसा मुमकिन नहीं था।' घई ने ये भी बताया कि वह शाहरुख खान के साथ दूसरी फिल्म बनाने को तैयार थे, लेकिन वह प्रोजेक्ट भी पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Backed Out Of Amitabh Bachchan And Dilip Kumar Kumar Film Mother Land
शाहरुख खान

सुभाष घई ने बताया, 'फिल्म परदेस से पहले मैं शहारुख खान के साथ फिल्म शिखर बनाने वाला था। यह फिल्म भी युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। उनके साथ फिल्म में जैकी श्रॉफ को कास्ट किया गया और हिरोइन के लिए नए चेहरे की तलाश थी।' घई ने बताया कि फिल्म 'शिखर' के लिए एआर रहमान ने गाना 'इश्क बिना क्या जीना यारों' की रिकॉर्डिंग भी कर ली थी। घई ने कहा, 'इसी बीच फिल्म 'त्रिमूर्ति' (1995) के फ्लॉप होने की खबर आई। 10 हिट फिल्मों के बाद इस फ्लॉप फिल्म के कारण मेरी टीम असमंजस में पड़ गई।' 

पढ़ें: झक्कास होगी सलमान खान की 'रेस-3', ये रहा सबूत
 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Backed Out Of Amitabh Bachchan And Dilip Kumar Kumar Film Mother Land
Pardes

सुभाष घई ने कहा, 'हमने फैसला कि फिल्म 'शिखर' का बजट बड़ा है इसलिए फ्लॉप फिल्म की भरपाई करने के लिए पहले छोटी फिल्म (परदेस) बनाई जाए और बाद में 'शिखर' पर काम किया जाए।' घई की यह फिल्म आज भी अटकी हुई है। वहीं, इस फिल्म के लिए रिकॉर्ड किये गए गाने 'इश्क बिना क्या जीना यारों' को घई ने फिल्म 'ताल' (1999) में जोड़ दिया।

पढ़ें: ससुरालवालों के सामने खुला नवाज से अफेयर का राज, Ex गर्लफ्रेंड ने नोटिस भेज मांगे 2 करोड़

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed