बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान का आज जन्मदिन हैं। कई हिट फिल्म देने वाले शाहरुख का कद बॉलीवुड में बहुत बड़ा है। हर कोई उनसे अदब से पेश आता है। लेकिन एक बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था जिसे सुनकर हर कोई सन्न रह गया था। दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन ने अपने एक बयान में कहा था कि वह शाहरुख को थप्पड़ जड़ना चाहती हैं।
शाहरुख खान के जन्मदिन से लेकर राधे की स्टारकास्ट तक, ये हैं मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छोटे पर्दे के रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 13 में गुरुवार का दिन काफी खास रहा। पारस छाबड़ा ने 'टिकट टू फिनाले' के लिए हुआ टास्क 'बीबी होम डिलीवरी' जीत लिया है। इसके साथ ही उन्होंने शो के अगले पड़ाव के लिए अपनी दोस्त माहिरा शर्मा को साथ ले जाने का फैसला किया। 'टिकट टू फिनाले' के लिए हुए टास्क के अंदर सभी कंटेस्टेंट्स के बीच काफी नोक-झोंक देखने को मिली। वहीं इस टास्क के बाद से सोशल मीडिया पर रश्मि देसाई बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
Bigg Boss 13: शो में झूठ बोलने पर ट्रोल हुईं रश्मि देसाई, यूजर्स बोले- 'बहन 300 कैमरा हैं यहां...'
बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर अपनी फिल्मों के अलावा देश के मुद्दों पर भी खुलकर राय रखते हैं। सोशल मीडिया पर वह अपने फैंस से अक्सर संवाद करते नजर आते हैं। राजनीति में भी उनकी गहरी समझ है। भारत सरकार द्वारा धारा 370 के हटाए जाने से अनुपम खेर बहुत खुश हैं। हाल ही में उन्होंने बताया कि एक बार उन्हें श्रीनगर एयरपोर्ट पर रोक लिया गया था।
..जब श्रीनगर एयरपोर्ट पर ही रोक लिए गए थे अनुपम खेर, तीन साल बाद बयां किया दर्द'
गायिका सोना मोहपात्रा ने सचिन तेंदुलकर को लेकर किए गए ट्वीट पर सफाई दी है। सोना ने साफ किया है कि उन्होंने सचिन की आलोचना नहीं की। वह सिर्फ सोनी टीवी की सच्चाई बता रही थीं। हाल ही में सचिन ने इंडियन आइडल के कंटेस्टेंट्स की तारीफ करते हुए ट्वीट किया था। इसी पर सोना ने प्रतिक्रिया दी थी।
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर सोना मोहपात्रा की सफाई, बोलीं-सवाल पूछना भड़काना नहीं होता
सलमान खान स्टारर फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' पिछले कुछ वक्त से लगातार सुर्खियों में है। सलमान खान ने फिल्म दबंग 3 के मोशन टीजर के साथ ही फिल्म राधे की एक झलक भी अपने फैंस को दिखाई थी। जिसके बाद सोशल मीडिया पर 'राधे' ट्रेंड करने लगा था। ऐसे में अब फिल्म की फाइनल स्टारकास्ट सामने आ गई है।
'सौ करोड़ी' दिशा पाटनी के साथ फिर बनी सलमान की जोड़ी, जानें 'राधे' की स्टारकास्ट