फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के साथ डेब्यू करते ही इन छह अभिनेत्रियों की बदली किस्मत, दो तो आज भी टॉप पर

Sat, 02 Nov 2019 12:01 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sat, 02 Nov 2019 12:01 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan Birthday Special Shilpa Shetty Preity Zinta Deepika Anushka Sharma Debut with him
Shah rukh Khan - फोटो : amar ujala

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का जन्मदिन 2 नवंबर को होता है। शाहरुख खान ने बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में ऐसा अभिनय किया है कि सिनेप्रेमियों के दिल और दिमाग पर हमेशा कायम रहा है। इतना ही नहीं बॉलीवुड की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्मों में डेब्यू किया और वो अपने करियर की ऊंचाइयों पर पहुंच गईं। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उन्हीं अभिनेत्रियों से रूबरू करवाते हैं। 

Shah rukh Khan Birthday Special Shilpa Shetty Preity Zinta Deepika Anushka Sharma Debut with him
mahima chaudhary - फोटो : file photo

अभिनेत्री महिमा चौधरी ने अपनी पहली फिल्म शाहरुख खान के साथ की थी। उनकी पहली फिल्म का नाम परदेस था। दर्शकों ने फिल्म में शाहरुख खान के अलावा महिमा चौधरी के अभिनय को भी काफी पसंद किया। फिल्म परदेस साल 1997 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन सुभाष घई ने किया था। महिमा चौधरी अब भले ही फिल्मों से दूर हो गई हों लेकिन फिल्म परदेस के बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए। 

Shah rukh Khan Birthday Special Shilpa Shetty Preity Zinta Deepika Anushka Sharma Debut with him
Baazigar - फोटो : social media

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की डेब्यू फिल्म बाजीगर है। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल भी मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बाजीगर साल 1993 में आई थी। इस फिल्म का निर्देशन अब्बास-मस्तान ने किया था। शाहरुख की ये फिल्म साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan Birthday Special Shilpa Shetty Preity Zinta Deepika Anushka Sharma Debut with him
dil se - फोटो : social media

शाहरुख के साथ अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाली अभिनेत्रियों में प्रीति जिंटा का भी नाम शामिल है। प्रीति जिंटा ने साल 1998 में फिल्म 'दिल से' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ शाहरुख मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 'दिल से' का निर्देशन मणिरत्नम ने किया था। 

विज्ञापन
Shah rukh Khan Birthday Special Shilpa Shetty Preity Zinta Deepika Anushka Sharma Debut with him
Om Shanti Om - फोटो : twitter

दीपिका पादुकोण आज के समय में बॉलीवुड की सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। दीपिका और शाहरुख की इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। फिल्म ओम शांति ओम साल 2007 में आई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed