फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan Birthday: 200 करोड़ के इस लग्जरी घर में रहते हैं शाहरुख खान, देखिए सपनों के महल 'मन्नत' की INSIDE PHOTOS

Mon, 02 Nov 2020 10:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 02 Nov 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday Special: Unseen Pictures of Shah Rukh Khan Luxury House Mannat
शाहरुख खान का घर मन्नत - फोटो : Instagram-@gaurikhan

बॉलीवुड के किंग खान का आज जन्मदिन है। दो दशक से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे शाहरुख खान (Shah Rukh Khan Birthday) आज 55 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उन्होंने कोरोना संक्रमण को देखते हुए अपने प्रशंसकों से गुजारिश की है कि वे इस मुश्किल वक्त में उनके घर मन्नत के बाहर जमा न हों। दरअसल शाहरुख का घर मन्नत फैंस के बीच आकर्षण का क्रेंद्र माना जाता है। बड़ी संख्या में फैंस उनके घर को देखने के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं मन्नत के अंदर की तस्वीरें...

Shah Rukh Khan Birthday Special: Unseen Pictures of Shah Rukh Khan Luxury House Mannat
शाहरुख खान का घर मन्नत - फोटो : Instagram-@gaurikhan

शाहरुख के इस लग्जरी बंगले का नाम 'मन्नत' है। इस घर को शाहरुख की पत्नी गौरी खान ने सजाया है। गौरी एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। गौरी ने ये घर 1920 सदी के हिसाब से डिजाइन किया है। पहले इसे विला विएना के नाम से जाना जाता था। अब इस बंगले पर शाहरुख खान राज करते हैं।

Shah Rukh Khan Birthday Special: Unseen Pictures of Shah Rukh Khan Luxury House Mannat
शाहरुख खान का घर मन्नत - फोटो : Architectural digest

'मन्नत' से पहले शाहरुख खान वहीं पास में रहा करते थे। शाहरुख हमेशा से इस बंगले को खरीदना चाहते थे। बता दें कि 'मन्नत' में सनी देओल की फिल्म 'नरसिम्हा' का क्लाइमैक्स शूट हुआ था। इसी जगह पर डेविड धवन की गोविंदा स्टारर 'शोला और शबनम' की शूटिंग भी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday Special: Unseen Pictures of Shah Rukh Khan Luxury House Mannat
शाहरुख खान का घर मन्नत - फोटो : Architectural digest

शाहरुख खान ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ये बंगला 13.32 करोड़ रुपए में खरीदा था। शाहरुख खान इसका नाम जन्नत रखना चाहते थे लेकिन फिर 'मन्नत' रखा। मन्नत के बारे में शाहरुख खान कहते हैं, 'मैं हमेशा समझता था कि वो जगह मुजरा सेट है या किसी विलेन का अड्डा।' शाहरुख के इस बंगले का ढांचा 20वीं सदी के ग्रेड-3 हेरिटेज का है, जो हर ओर से खुलता है।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Birthday Special: Unseen Pictures of Shah Rukh Khan Luxury House Mannat
शाहरुख खान का घर मन्नत - फोटो : Architectural digest

मल्टीपल लिविंग एरिया, एक जिम्नेजियम और लाइब्रेरी जैसी हर सुख-सुविधा यहां मौजूद है। यह बंगला कभी 'विला विएना' के नाम से जाना जाता था और इसके मालिक मूल गुजरात का पारसी किकु गांधी थे। मुंबई की आर्ट दुनिया में एक बड़ा नाम रखने वाले किकु गांधी मुंबई के प्रतिष्ठित 'शिमॉल्ड आर्ट गैलरी' के भी स्थापक हैं। वे ही इस बंगले के मालिक थे। शाहरुख ने इनसे ये बंगला खरीदा था। मुंबई स्थित फकीह एंड एसोसिएट्स ने 'मन्नत' को संवारा है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed