{"_id":"5bdc31aabdec2269637c221f","slug":"shah-rukh-khan-birthday-unknown-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख खान इस लड़की को बनाना चाहते थे अपने घर की बहू, माधुरी दीक्षित की वजह से नहीं हो पाया ऐसा...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख खान इस लड़की को बनाना चाहते थे अपने घर की बहू, माधुरी दीक्षित की वजह से नहीं हो पाया ऐसा...
Fri, 02 Nov 2018 04:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 02 Nov 2018 04:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
shahrukh khan
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान आज अपना 53वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं । शाहरुख खान के बारे में उनके फैंस ने बहुत सारी बातें सुनी होंगी । आज हम आपको किंग खान के बारे में ऐसे फैक्ट्स बताते हैं जिसके बारे में शायद आपको ना पता हो । आज बॉलीवुड पर राज करने वाले शाहरुख बेहद गरीब परिवार से हैं । इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू में किया था ।
2 of 6
yash chopra and shah rukh khan
उन्होंने कहा था, 'मैं एक ऐसे परिवार से हूं जहां खाने तक की कमी थी । मेरी स्कूल से निकालने की धमकी वाले लेटर देकर घर भेजा जाता था क्योंकि मेरी फीस नहीं जमा हो पाती थी।' दिसंबर 2013 में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरुख ने कहा था कि उनकी रोजी-रोटी फिल्मों से नहीं बल्कि शादियों में डांस करके चलती है।
3 of 6
शाहरुख खान
एक स्टेटमेंट के अनुसार, शाहरुख खान कहा था- 'मेरे आसपास की निगेटिविटी के चलते मैं बाथरूम में बैठकर घंटों रोता हूं। कई बार ऐसा करते हुए मेरे बच्चों ने भी देखा है।' अपने एक बर्थडे पर शाहरुख खान ने बताया था कि ऑस्ट्रेलिया में रहने वाली उनकी एक फैन हर साल उनके लिए चांद पर जमीन खरीदती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
shah rukh khan
वह उनके लिए कई एकड़ जमीन खरीद चुकी है और हर साल लूनार रिपब्लिक सोसाइटी से उन्हें सर्टिफिकेट भी मिलता है। शाहरुख ने यह भी बताया था कि वह अपनी इस फैन से मिल चुके हैं और ई-मेल्स के जरिए उनसे टच में भी रहते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
aryan khan
माधुरी दीक्षित की शादी के बाद शाहरुख खान ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था, 'मैंने माधुरी से कहा है कि जल्दी से अपनी तरह एक खूबसूरत सी बेटी को जन्म दे जिससे मैं अपने बेटे आर्यन की शादी उससे करवा दूंगा।' शाहरुख खान का घर 'मन्नत' दुनिया के 10 सबसे महंगे घर में शुमार है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।