{"_id":"5d353f258ebc3e6cba54b46e","slug":"shah-rukh-khan-childrens-aaryan-khan-suhana-khan-and-abram-photo-from-maldives","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"समुद्र की लहरों के बीच दिखे शाहरुख और तीनों बच्चे, गौरी खान ने शेयर की परिवार की तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
समुद्र की लहरों के बीच दिखे शाहरुख और तीनों बच्चे, गौरी खान ने शेयर की परिवार की तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
suhana khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान फिल्मों से दूर अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं । पिछले दिनों वो फैमिली के साथ मालदीव घूमने गए थे । मालदीव से शाहरुख की परिवार के साथ कुछ तस्वीरें भी सामने आई थीं । हाल ही में गौरी खान ने अपने बच्चों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इस फोटो में सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान नजर आ रहे हैं ।
2 of 5
shahrukh khan
- फोटो : social media
इस फोटो को शेयर करते हुए गौरी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे तीन लिटिल हार्ट्स' । गौरी खान के तीनों बच्चों बोट पर एंज्वॉय करते दिख रहे हैं । इस दौरान सुहाना और आर्यन ब्लैक टीशर्ट में दिखे । वहीं अबराम ब्लू टीशर्ट में नजर आ रहे हैं । इसके अलावा शाहरुख खान ने भी एक वीडियो शेयर किया है ।
3 of 5
shah rukh khan and abram
- फोटो : social media
इसमें शाहरुख समुद्र की लहरों को दिखाते नजर आ रहे हैं । वीडियो के साथ शाहरुख ने लिखा, 'मालदीव से जाते हुए बुरा लग रहा है । यहां के लोग बहुत ही अच्छे हैं । इस शानदार हॉलीडे के लिए शुक्रिया । JumeirahVittaveli हम तुम्हें याद करेंगे ।' शाहरुख के इस वैकेशन की तस्वीरें पहले भी सामने आ चुकी हैं ।
Shahrukh Khan, Gauri Khan, Suhana
- फोटो : instagram
अपने एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अबराम के बारे में कहा था, 'उसे मेरे आस-पास रहना अच्छा लगता है । मेरे बर्थडे पर वो हर घंटे बालकनी के पास जाता है । जब फैंस मेरा नाम पुकारते हैं तो वो मेरे पास आकर कहता है, पापा लोग आ गए हैं । चलो उनसे मिलते हैं । वो मुझे खींचकर बाहर लाता है । उसे भी मेरे फैंस से मिलना अच्छा लगता है । वो बहुत ही स्मार्ट और इंटेलिजेंट बच्चा है । मैं भी उसके साथ खुद को बच्चा समझने लगता हूं ।'
आर्यन और सुहाना के साथ शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने बॉलीवुड फिल्मों में अपना डेब्यू कर लिया है । आज उनकी फिल्म 'द लॉयन किंग' रिलीज हो गई है । इस फिल्म में आर्यन खान ने सिंबा के रोल को अपनी आवाज दी है । वहीं पिता शाहरुख खान ने मुफासा के लिए रिकॉर्डिंग की । दर्शकों को फिल्म बहुत पसंद आ रही है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।