फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डेढ़ साल से घर पर बैठे हैं शाहरुख खान, फिल्में नहीं होने के चलते खुद पर कसा तंज

Sat, 18 Jul 2020 12:17 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Sat, 18 Jul 2020 12:17 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan comment to wife gauri khan tweet with wax statue
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान एक बेहतरीन अभिनेता तो हैं हीं, साथ ही उनका सेंस ऑफ ह्यूमर भी कमाल का है। शाहरुख खान इस बार खुद का मजाक उड़ाते दिखे हैं। दरअसल गौरी खान ने एक ट्वीट किया था जिसे देखकर वो कमेंट किए बिना नहीं रह पाए। 

shah rukh khan comment to wife gauri khan tweet with wax statue
शाहरुख खान, गौरी खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, गौरी खान ने एक तस्वीर ट्वीट की थी। जिसमें वह पेरिस में स्थित वैक्स म्यूजियम मुसी ग्रेविन में शाहरुख खान और मोम से बने उनके स्टैच्यू के साथ पोज दे रही थीं। तस्वीर के साथ गौरी ने लिखा कि, 'दो संभालने के लिए काफी ज्यादा हैं।'

shah rukh khan comment to wife gauri khan tweet with wax statue
गौरी के साथ शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौरी के इस ट्वीट पर शाहरुख खान ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, 'और पिछले एक साल और छह महीने से दोनों घर पे हैं।' शाहरुख का तंज अपने ऊपर ही है। उनकी आखिरी रिलीज फिल्म 'जीरो' थी जो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan comment to wife gauri khan tweet with wax statue
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

'जीरो' के बाद शाहरुख खान ने अपनी किसी नई फिल्म का एलान नहीं किया है। हालांकि कुछ महीने से ऐसी चर्चाएं हैं कि राजकुमार हिरानी के साथ उनकी अगली फिल्म हो सकती है। अपने एक ट्वीट में भी शाहरुख खान ने हिरानी के नाम की ओर इशारा किया था। लॉकडाउन की वजह से उनके नए प्रोजक्ट में भी देरी होती दिख रही है।

विज्ञापन
shah rukh khan comment to wife gauri khan tweet with wax statue
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

लॉकडाउन के बाद से शाहरुख घर पर ही हैं। कुछ दिन पहले उनका एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वो अपने घर की बालकनी में शूट करते नजर आए थे। उनके इस वीडियो को देखकर प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं। हालांकि शाहरुख ने ये नहीं बताया कि वो किसकी शूटिंग कर रहे थे। माना जा रहा है वो किसी एड फिल्म या डॉक्यूमेंट्री की शूट में जुटे थे।

इस हैट्रिक ने बनाया राजेश खन्ना को पहला सुपरस्टार, फिल्ममेकर का अब नाम भी भूल चुके लोग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed