शाहरुख खान इन दिनों फिल्मों से दूर हैं । उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी । इस फिल्म के फ्लॉप होने के बाद शाहरुख ने कुछ समय तक फिल्में ना करने का फैसला किया । अब खबर है कि शाहरुख जल्द ही किसी फिल्म की घोषणा कर सकते हैं । हाल ही में शाहरुख एक ईवेंट में पहुंचे थे । यहां उन्होंने अपनी एक बेहद निजी चीज के बारे में बात की ।
शाहरुख खान ऑनलाइन नहीं खरीद पाते ये निजी चीज, कहा- 'ये लड़कों की...'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, शाहरुख ने बताया कि वो काफी चीजें ऑनलाइन खरीदते हैं । जैसे किताबें मंगवाते हैं । वो कहते हैं, 'मेरा ग्रॉसरी का सामान भी ऑनलाइन आता है । लेकिन मैं एक चीज ऑनलाइन नहीं मंगवाता, वो है अंडरवियर । मैं अंडरवियर खरीदने में असहज हूं । ये लड़कों की चीजें होती हैं ।'
शाहरुख ने ये भी कहा कि वो ज्यादा नहीं सोते । वो कहते हैं, 'मुझे लगता है कि ज्यादा सोने से समय बर्बाद होता है इसलिए मैं जयादा नहीं सोता ।' उनकी जिंदगी में महिलाओं के रोल के बारे में पूछने पर शाहरुख ने कहा, 'मेरी मां, मेरी बहन, मेरी पत्नी और मेरी बेटी... मेरी जिंदगी में बेहतरीन किरदार निभाती हैं ।'
इस ईवेंट में शाहरुख के अलावा रितेश देशमुख, जोया अख्तर, फरहान अख्तर, विद्या बालन, कमल हासन और जेनेलिया डिसूजा शामिल हुईं। 'अमेजॉन संभव' कार्यक्रम में शाहरुख और जेफ बेजोस की बातचीत हुई। जेफ बेजोस अमेजॉन (Amazon) के सीईओ हैं । दोनों ने एक साथ खूब मस्ती की । इस दौरान किंग खान ने 'डॉन' फिल्म के मशहूर डॉयलॉग को दोहराया और जेफ से भी बुलवाया।
खास बात ये थी कि किंग खान ने अपने इस डॉयलॉग में थोड़ा बदलाव कर दिया था। डॉन फिल्म का डॉयलॉग है- 'डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं,नामुमकिन है।' इसमें बदलाव करते हुए शाहरुख ने बोला- 'जेफ को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है।' शाहरुख ने इस डॉयलॉग को विदेशी अंदाज में बोला। जिसे सुनकर सभी लोग हंसने लगे।
एक हफ्ते में Chhapaak और Tanhaji ने कमा लिए इतने करोड़, जानें किसने मारी बाजी