बॉलीवुड अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के लिए अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती रहती हैं। लेकिन कई बार ऐसा भी होता है कि मीडिया द्वारा गलती से उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें भी सामने आ जाती हैं जो काफी मजेदार होती हैं। कुछ ऐसी ही तस्वीरें हम आपको इस रिपोर्ट में दिखाएंगे जिसमें कटरीना कैफ से लेकर दीपिका पादुकोण तक के मजेदार एक्सप्रेशन्स कैमरे में कैद हो गए।
इन तस्वीरों को देख आपको भी आ जाएगी हंसी, लिस्ट में आलिया- दीपिका से प्रियंका- काजोल तक शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिणीति चोपड़ा
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अक्सर अपनी मुस्कान से सभी का दिल जीत लेती हैं। लेकिन किसी इवेंट की इस तस्वीर में परिणीति के चेहरे के एक्सप्रेशन्स काफी मजेदार दिख रहे हैं। बात परिणीति के फिल्मी करियर की करें तो वो जबरिया जोड़ी, इश्कजादे, गोलमाल अगेन, केसरी, मेरी प्यारी बिंदु जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। वहीं उनकी अगली फिल्म द गर्ल ऑन ट्रेन है।
शिल्पा शेट्टी
एक लंबे अरसे से फिल्मों से दूरी बनाए हुईं शिल्पा शेट्टी की इस साल दो फिल्में रिलीज होंगी। एक फिल्म का नाम निकम्मा है तो वहीं दूसरी फिल्म हंगामा 2 है। बता दें कि शिल्पा पिछले कुछ वक्त से छोटे पर्दे पर काफी एक्टिव थीं। इसके साथ ही वो फिटनेस को लेकर भी काफी सुर्खियों में रहती हैं। शिल्पा जानवर, धड़कन, बाजीगर, रिश्ते, फिर मिलेंगे और दस जैसी कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर दिखा चुकी हैं।
दीपिका पादुकोण
10 जनवरी को दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक रिलीज हुई है। फिल्म में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। अपनी खूबसूरती के लिए प्रसिद्ध दीपिका की इन दो तस्वीरों को देखकर आपकी भी जरूर हंसी छूट गई होगी।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी लाखों- करोड़ों में फैंस हैं। प्रियंका अपने स्टाइल और एटीट्यूड से सभी के दिलों पर राज करती हैं। लेकिन इस तस्वीर में प्रियंका का स्वैग थोड़ा सा बिगड़ गया। अपनी इस तस्वीर को देख खुद प्रियंका भी हंस देंगी।