{"_id":"5e31728a8ebc3e4b1c556959","slug":"shah-rukh-khan-cousin-noor-jahan-sister-passed-away-in-pakistan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शाहरुख के घर में टूटा दुखों का पहाड़, पाकिस्तान में बहन का हुआ निधन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शाहरुख के घर में टूटा दुखों का पहाड़, पाकिस्तान में बहन का हुआ निधन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 29 Jan 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान बहन नूर जहां के साथ
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री शाहरुख खान के घर शोक का माहौल है। उनकी बहन नूर जहां का निधन हो गया है। नूर जहां पाकिस्तान की जानी-मानी नेता थीं। वह लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रही थीं। नूर जहां पाकिस्तान के पेशावर में मोहल्ला शाह वली कतल में रहती थीं और राजनीति रूप से सक्रिय थीं। उनके निधन की जानकारी पति आसिफ बुरहान ने दी। नूर जहां शाहरुख खान की चचेरी बहन थीं।
2 of 4
shahrukh khan with noor jehan
- फोटो : file photo
फोन के जरिए शाहरुख अपनी बहन से अक्सर बात किया करते थे। नूर जहां की शख्सियत की बात करें तो वह पाकिस्तान में जिला और नगर काउंसर रह चुकी थीं। साल 2018 में उन्होंने पाकिस्तान में हुए आम चुनावों में भी पीके-77 से नामांकन दाखिल किया था, हालांकि चुनाव करीब आने पर उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था। नूर जहां खैबर पख्तूनख्वा असेंबली से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतने वाली थीं।
3 of 4
shahrukh khan with noor jehan
- फोटो : file photo
नूर जहां अभिनेता शाहरुख खान से मिलने भारत भी आती थीं। खबर के मुताबिक नूर जहां साल 1997 और 2011 में दो बार शाहरुख खान से मिलने आई थीं। वह पहली बार अपने पति के साथ भारत आई थीं। सोशल मीडिया पर नूर जहां के समर्थक उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
shahrukh khan with noor jehan
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि साल 1947 में भारत-पाक विभाजन के दौरान शाहरुख के पिता मीर ताज मोहम्मद दिल्ली आ गए थे। लेकिन चाचा गुलाम मोहम्मद ने पाकिस्तान में ही रहने का फैसला किया। गुलाम मोहम्मद के दो बेटे (मंसूर खान और मकसूद खान) और एक बेटी (नूर) थी। 1978 में शाहरुख पहली बार अपने पिता के साथ पेशावर पहुंचे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।