बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख की तरह उनकी बेटी सुहाना खान भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। सुहाना खान बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से एक हैं जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिया रहती हैं। सुहाना खान एक बार फिर से अपनी ग्लैमरस तस्वीर की वजह से चर्चा में हैं।
सुहाना खान ने साझा की अपनी नई तस्वीर, पोस्ट में लिखा- 'इससे नफरत करना शुरू कर दें'
सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह ग्रीन एंड व्हाइट कलर की ड्रेस में बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर के साथ सुहाना खान ने बेहद खास पोस्ट भी लिखा है। उन्होंने अपनी तस्वीर के पोस्ट में लिखा, 'इससे पहले कि मैं इसे लंबे समय से घूरना शुरू कर दूं, इससे नफरत करना शुरू कर दें।'
gonna post this before i stare at it long enough to start hating it 👀
A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on
सोशल मीडिया पर सुहाना खान का यह पोस्ट और तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके चाहने वाले और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आपको बता दें कि सुहाना भले ही अभी बॉलीवुड से दूर हैं लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग की संख्या काफी है। शाहरुख खान की बेटी होने के अलावा सुहाना खान अपने स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं।
इससे पहले सुहाना रंगभेद पर पोस्ट कर सुर्खियों में आ गईं थीं। सुहाना ने कुछ तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा था, 'इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं।'
दरअसल, सुहाना की ओर से साझा किए गए कमेंट्स में यूजर्स उनके लिए रंगभेदी टिप्पणी की। सुहाना ने इन कमेंट्स के स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए हिंदी में लिखे गए कमेंट्स को इंग्लिश में ट्रांसलेट करके भी लोगों को बताया है। उन्होंने कहा- जब मैं 12 साल की थी, तो मुझे युवाओं द्वारा कहा गया कि मैं अपनी स्किन टोन की वजह से बदसूरत हूं।' उनके इन कमेंट्स की काफी चर्चा हुई थी।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की जांच को लेकर सीबीआई ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया रिपोर्ट्स पर कही ये बात
