सब्सक्राइब करें

सुशांत सिंह राजपूत की जांच को लेकर सीबीआई ने दी प्रतिक्रिया, मीडिया रिपोर्ट्स पर कही ये बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 15 Oct 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case cbi says Reports that claim CBI has reached a conclusion in the SSR death case are erroneous and speculative
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। एम्स की फॉरेंसिक रिपोर्ट आ जाने के बाद सीबीआई दिवंगत अभिनेता के मामले की आत्महत्या के पहलू से भी जांच कर रही है। इस बीच सुशांत सिंह राजपूत केस में जांच कर रही सीबीआई की टीम ने उन मीडिया रिपोर्ट को 'काल्पनिक' और 'त्रुटिपूर्ण' करार दिया, जिनमें दावा किया गया है कि एजेंसी ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है। 

Trending Videos
Sushant Singh Rajput death case cbi says Reports that claim CBI has reached a conclusion in the SSR death case are erroneous and speculative
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

गुरुवार को सीबीआई ने मीडिया की उन रिपोर्ट्स पर प्रतिक्रिया दी जिनमें दावा किया गया है कि एजेंसी ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अपनी जांच पूरी कर ली है और जल्द ही वह 'क्लोजर रिपोर्ट' दाखिल कर सकती है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से यह तीसरी बार है जब केंद्रीय जांच एजेंसी ने बयान जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case cbi says Reports that claim CBI has reached a conclusion in the SSR death case are erroneous and speculative
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput

सीबीआई ने मीडिया रिपोर्ट में अपने निष्कर्षों से संबंधित खबरों को काल्पनिक करार दिया है। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौर ने अपने बयान में कहा, 'सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में सीबीआई की जांच जारी है। मीडिया में कुछ ऐसी काल्पनिक रिपोर्ट सामने आयी हैं कि सीबीआई एक निष्कर्ष पर पहुंच चुकी है। यह फिर दोहराया जाता है कि ऐसी रिपोर्ट त्रुटिपूर्ण एवं काल्पनिक हैं।'

Sushant Singh Rajput death case cbi says Reports that claim CBI has reached a conclusion in the SSR death case are erroneous and speculative
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI

आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का शव 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर में मिला था। इसके बाद मामले की शुरुआती जांच मुंबई पुलिस और फिर बाद में बिहार पुलिस ने की थी। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिवंगत अभिनेता की मौत की जांच सीबीआई के पास पहुंची। सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनके पिता ने अभिनेत्री और दिवंगत अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती सहित कुछ लोगों के खिलाफ पटना में मामला दर्ज करवाया। 

विज्ञापन
Sushant Singh Rajput death case cbi says Reports that claim CBI has reached a conclusion in the SSR death case are erroneous and speculative
सुशांत सिंह राजपूत-रिया चक्रवर्ती (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram

वहीं बीते दिनों सात डॉक्टरों के एम्स फॉरेंसिक दल ने अभिनेता की मौत के मामले में किसी गड़बड़ी की आशंका को खारिज किया था। फॉरेंसिक मेडिकल बोर्ड के प्रमुख सुधीर गुप्ता ने कहा था, ' यह फांसी लगाकर आत्महत्या का मामला है। हमें अपने निष्कर्षों की रिपेार्ट सीबीआई को सौंप दी है।' वहीं मीडिया में ऐसे खबरें आईं कि सीबीआई ने भी एम्स की रिपोर्ट को सही बताया है। 

पढ़ें: 'नागिन' अभिनेता के पिता का हुआ निधन, कहा- 'पिता का होना ही अपने आप में बहुत बड़ा सहारा होता है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed