सब्सक्राइब करें

अपनी खूबसूरत तस्वीरों की वजह से फिर चर्चा में आईं शाहरुख खान की बेटी सुहाना, दिखा खास अंदाज

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 25 Oct 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan shares her stunning photos on social media
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2

बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान हमेशा चर्चा में रहती हैं। उनकी फैन फॉलोइंग किसी स्टार से कम नहीं है। सुहाना खाना सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली स्टारकिड्स में से एक हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं। एक बार फिर से सुहाना खान सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट साझा करने की वजह से चर्चा में हैं। 

Trending Videos
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan shares her stunning photos on social media
सुहाना खान - फोटो : instagram: suhanakhan2

सुहाना खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी दो नई तस्वीरें साझा की हैं, जिसकी काफी चर्चा हो रही है। इन तस्वीरों में सुहाना काफी खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने तस्वीर में ओलिवग्रीन बॉडीकॉन ड्रेस पहनी हुई हैं और उनका दिलकश अंदाज देखते ही बन रहा है। सोशल मीडिया पर सुहाना खान की यह तस्वीरें वायरल हो रही हैं। उनके फैंस भी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

bye moving into this bathroom

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan shares her stunning photos on social media
सुहाना खान - फोटो : instagram/suhanakhan2

इससे पहले सुहाना खान अपनी 12 साल पुरानी तस्वीर साझा करने की वजह से चर्चा में थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पिता शाहरुख खान के साथ अपनी यह तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में शाहरुख ने बेटी सुहाना को गले लगा रखा है और सुहाना पिता के गाल पर किस कर रही हैं। सुहाना ने दो तस्वीरें साझा की थीं। पहली तस्वीर में सुहाना खान केकेआर लोगो वाली सफेद जर्सी पहनी हुईं हैं। यह तस्वीर हाल की है जब सुहाना दुबई में मैच के दौरान मौजूद थीं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

the stresss🤭!! since '08 💜@kkriders

A post shared by Suhana Khan (@suhanakhan2) on

Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan shares her stunning photos on social media
सुहाना खान, शाहरुख खान - फोटो : instagram/suhanakhan2

वहीं दूसरी तस्वीर में वह अपने पिता शाहरुख खान के साथ हैं यह तस्वीर साल 2008 की है। सुहाना ने आईपीएल क्रिकेट टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के समर्थन में इसे साझा किया है। दोनों तस्वीरों के साथ सुहाना ने कैप्शन में लिखा 'द स्ट्रेस, साल 2008 से @kkriders' । बता दें कि सुहाना खान बॉलीवुड के उन स्टारकिड्स में से एक हैं जो अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए जानी जाती हैं। पिछले दिनों सुहाना खान ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसमें वह हरे और सफेद रंग की ड्रेस में बैठी हुई दिखाई दीं। उनकी इस तस्वीर को भी फैंस ने काफी पसंद किया था।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan daughter Suhana Khan shares her stunning photos on social media
सुहाना खान - फोटो : Instagram: @suhanakhan2

सुहाना खान हाल ही में उस वक्त चर्चा में आई थीं जब उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट कर रंगभेद का मुद्दा उठाया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो के साथ कुछ कॉमेंट्स के स्क्रीनशॉट साझा किए, जिसमें उन्हें काली और बदसूरत कहा गया। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'इस समय कई चीजें चल रही हैं और यह ऐसा मुद्दा है, जिसको ठीक करना बहुत जरूरी है। यह सिर्फ मेरे बारे में नहीं है, यह उन सब लड़के और लड़कियों के बारे में हैं, जो बिना किसी बात के हीन भावना से ग्रस्त होते हुए बड़े हुए हैं। जब मैं 12 साल की थी, तब से मुझे मेरी स्किन टोन की वजह से पूरी तरह वयस्क हो चुके पुरुषों और महिलाओं द्वारा बदसूरत कहा गया था।' सुहाना के इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उन्हें फिर से ट्रोल करना शुरू कर दिया था। दरअसल शाहरुख खान गोरे होने की एक क्रीम का विज्ञापन करते हैं, इस विज्ञापन के माध्यम से लोगों से कहा जाता है कि अगर वह ये क्रीम इस्तेमाल करेंगे तो उनकी स्किन में निखार आएगा। इसी विज्ञापन का हवाला देकर यूजर्स सुहाना को ट्रोल कर रहे थे।


पढ़ें: शादी पर विश्वास नहीं करतीं राधिका आप्टे, बस इस खास वजह से ब्रिटिश संगीतकार से की शादी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed