फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pathan Shooting: दूसरी डोज लगते ही शुरू होगी शाहरुख की फिल्म की शूटिंग, टाइगर का ये है ताजा अपडेट

Thu, 10 Jun 2021 02:41 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 10 Jun 2021 02:41 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Deepika Padukone John Abraham starrer Pathan to resume shooting on June 21
पठान की शूटिंग के दौरान यशराज स्टूडियो में शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स में कोरोना वैक्सीन को लेकर शुरू हुए अभियान के साथ ही जिस पहली फिल्म की यूनिट को वैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद सबसे पहले शूटिंग करने की हरी झंडी मिली है, वह है शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘पठान’। इस फिल्म की शूटिंग अप्रैल और मई के महीनों में पहले यूरोप में होने वाली थी लेकिन कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए फिल्म की शूटिंग स्थगित कर दी गई। अब इस फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू करने की तैयारी चल रही है।



यशराज फिल्म्स के कर्मचारियों को अभी फिलहाल काम करने के लिए दफ्तर नहीं बुलाया जा रहा है। ये इसके बावजूद कि कंपनी के सभी कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लग चुका है। इसका दूसरा डोज भी इन कर्मचारियों को लगने की तारीख तय हो चुकी है। पहली खेप में इन कर्मचारियों के साथ ही उन कलाकारों, तकनीशियनों और कामगारों को भी कोरोना के टीके लगा दिए गए हैं, जिन्हें सबसे पहले शूटिंग पर पहुंचना है।

Shah Rukh Khan, Deepika Padukone John Abraham starrer Pathan to resume shooting on June 21
वाईआरएफ टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अक्षय विधानी के मुताबिक, ‘यशराज फिल्म्स में सभी कर्मचारियों को वैक्सीन लगवाने के बाद हमने अपनी फिल्मों के तकनीशियनों, कर्मचारियों और दूसरे लोगों के वैक्सीनेशन की शुरुआत की और इसके बाद ही हमने हिंदी सिनेमा के बाकी लोगों के लिए फिल्म इंडस्ट्री के लिए इस वैक्सीनेशन ड्राइव की शुरुआत की है। इससे हमारी इंडस्ट्री में दैनिक वेतन पर काम करने वाले सभी कर्मचारी काम पर वापस लौट पाएंगे। इंडस्ट्री में काम करने वाले सभी लोगों को कवर करने के लिए बड़ी संख्या में वैक्सीन की जरूरत होगी जिसे देखते हुए इस अभियान को अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा।’

Shah Rukh Khan, Deepika Padukone John Abraham starrer Pathan to resume shooting on June 21
पठान के सेट पर जॉन अब्राहम और सिद्धार्थ आनंद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सूत्र बताते हैं कि यशराज फिल्म्स की रुकी पड़ी फिल्मों में सबसे पहले जिस फिल्म का काम शुरू होने वाला है, वह ‘पठान’ ही है। इस फिल्म की शूटिंग इस महीने के आखिरी हफ्ते में शुरू करने की तैयारी यशराज फिल्म्स में चलने की पुष्टि हो चुकी है हालांकि इस बारे में कोई तारीख तय होने से सूत्रों ने इन्कार किया है। फिल्म ‘पठान’ निर्माता आदित्य चोपड़ा की काल्पनिक जासूसी दुनिया का टर्निंग प्वाइंट बनने जा रही है, जिसमें यशराज फिल्म्स की फिल्मों में पहले से मौजूद जासूसों टाइगर, जोया और कबीर की दुनिया का मेल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Deepika Padukone John Abraham starrer Pathan to resume shooting on June 21
सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साल 2021 में ‘पठान’ के अलावा ‘टाइगर 3’ की शूटिंग पूरी करने का भी यशराज फिल्म्स का इरादा है, लेकिन इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने में अभी देर है। यशराज फिल्म्स ने हाल ही में फिल्म ‘टाइगर 3’ का सेट मुंबई के गोरेगांव से हटाया है और इसकी यूनिट के सभी सदस्यों को अभी तक वैक्सीन भी नहीं लगी है। इस फिल्म से पहले ‘पठान’ की यूनिट को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगेगी ताकि इस फिल्म की शूटिंग तय समय के हिसाब से शुरू हो सके।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Deepika Padukone John Abraham starrer Pathan to resume shooting on June 21
बंटी और बबली 2, ‘जयेशभाई जोरदार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यशराज फिल्म्स की पूरी हो चुकी फिल्मों में तीन फिल्में रिलीज की कतार में अरसे से हैं। इस साल यशराज फिल्म्स ने अपनी एक फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ रिलीज की थी। कोरोना की दूसरी लहर से ठीक पहले रिलीज हुई निर्देशक दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म को दर्शकों ने पूरी तरह नकार दिया था। फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने के बाद इसे हिट बताने की इसके निर्देशक और कलाकारों की तमाम कोशिशें भी सिरे नहीं चढ़ सकी हैं। इसके बाद यशराज फिल्म्स की तीन फिल्में ‘बंटी और बबली 2’, ‘जयेशभाई जोरदार’ और ‘पृथ्वीराज’ रिलीज होने वाली हैं। फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ से शर्वरी वाघ, फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ से शालिनी पांडे और फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से मानुषी छिल्लर की यशराज फिल्म्स में एंट्री हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed