फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: शाहरुख खान को अपना बेटा मानते थे दिलीप कुमार, पाकिस्तान के पेशावर से जुड़ा था यह 'रिश्ता'

Wed, 07 Jul 2021 11:55 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Wed, 07 Jul 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Dilip Kumar and their Peshawari connection Saira Banu said if she and Dilip Kumar had a son, he might have looked like Shah Rukh Khan
शाहरुख खान-दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी लाज़वाब अदाकारी से भारतीय सिनेमा में अमिट छाप छोड़ने वाले दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार का लंबी बीमारी के बाद बुधवार की सुबह मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों और उनका इलाज कर रहे चिकित्सकों ने यह जानकारी दी। कुमार 98 वर्ष के थे। हिंदी फिल्म जगत में ‘ट्रेजेडी किंग’ के नाम से मशहूर हुए दिलीप कुमार पिछले मंगलवार से हिंदुजा अस्पताल की गैर-कोविड गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती थे। उनका इलाज कर रहे डॉ. जलील पारकर ने बताया, ‘‘लंबी बीमारी के कारण सुबह साढ़े सात बजे उनका निधन हो गया।’’ दिलीप कुमार के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने ट्वीट करके शोक जताया है।



दिलीप कुमार के निधन से शाहरुख खान भी काफी परेशान हैं और परेशान होने की वजह भी बहुत ही अलग है। दिलीप कुमार के साथ शाहरुख खान का रिश्ता बहुत ही गहरा और अलग है। शाहरुख खान को दिलीप कुमार के घर में बेटे का दर्जा मिला हुआ था। दिलीप कुमार उन्हें अपना अपना मुंहबोला बेटा मानते थे।
 

Shah Rukh Khan, Dilip Kumar and their Peshawari connection Saira Banu said if she and Dilip Kumar had a son, he might have looked like Shah Rukh Khan
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शाहरुख के पिता ताज मोहम्मद खान का जन्म और पालन-पोषण पेशावर की उसी गली में हुआ था, जहां दिलीप कुमार का पुश्तैनी घर है। बीबीसी की एक रिपोर्ट की माने तो शाहरुख खान ने खुद कई दिन और रात इस गली में बिताए हैं। कुछ महीना पहले ही शाहरुख खान ने अपने पिता के साथ बचपन की एक फोटो शेयर की थी और पेशावर की यादें साझा की थी।  इस फोटो के साथ उन्होंने लिखा था कि वह अपने तीन बच्चों को अपने परिवार के गृहनगर में ले जाना चाहते हैं। 

Shah Rukh Khan, Dilip Kumar and their Peshawari connection Saira Banu said if she and Dilip Kumar had a son, he might have looked like Shah Rukh Khan
दिलीप कुमार, सायरा बानो - फोटो : file photo

वहीं, शाहरुख खान और दिलीप कुमार के रिश्ते पर सायरा बानो ने एक इंटरव्यू में बात की थी। सायरा बानो ने कहा था कि शाहरुख खान की पहली फिल्म दिल आशना है के वक्त उनकी मुलाकात हुई थी। दिलीप साहब ने इस फिल्म का सेरेमोनियल क्लैप दिया था। शाहरुख और दिलीप कुमार के बाल एक जैसे हैं।  जब भी मैं शाहरुख से मिलती हूं तो उनके बालों में उंगली फिराती हूं। सायरा कहती हैं कि हमारा बेटा होता तो शाहरुख जैसा होता। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Dilip Kumar and their Peshawari connection Saira Banu said if she and Dilip Kumar had a son, he might have looked like Shah Rukh Khan
शाहरुख खान - फोटो : Instagram Post

इसके अलावा 2013 में जब शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू दिया तो दिलीप कुमार के बारे में काफी बात की। शाहरुख ने कहा था कि वह बचपन से दिलीप कुमार साहब को जानते हैं। शाहरुख ने कहा था- मेरे पिता दिलीप कुमार को जानते थे। दोनों दिल्ली में एक ही गली में रहते थे। बचपन में ही कई बार मैं दिलीप साहब से मिला। अक्सर उनके घर जाना होता था। लंदन से उनकी दवाई मेरी आंटी भेजती थीं। 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Dilip Kumar and their Peshawari connection Saira Banu said if she and Dilip Kumar had a son, he might have looked like Shah Rukh Khan
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी फिल्मों के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में गिने जाने वाले दिलीप कुमार का असली नाम युसूफ खान था। उन्होंने 1944 में ‘ज्वार भाटा’ फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी और अपने पांच दशक लंबे करियर में ‘मुगल-ए-आजम’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’ तथा ‘राम और श्याम’ जैसी अनेक हिट फिल्में दीं। वह आखिरी बार 1998 में आई फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed