सब्सक्राइब करें

फिल्म की घोषणा ना करने पर नाराज हुआ फैन, शाहरुख खान को दी खुदकुशी करने की धमकी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 30 Dec 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan fan threatens him commit suicide if he will not announced his new film
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर चल रहे हैं। वह आखिरी बार साल 2018 आई फिल्म जीरो में नजर आए थे जो बुरी तरह से फ्लॉप रही। एक साल बीत जाने के बाद अभी तक शाहरुख खान कोई फिल्म नहीं लेकर आए हैं और ना ही अपनी नई फिल्मी की घोषणा की है। ऐसे में शाहरुख खान की ओर से किसी भी फिल्म की घोषणा ना करने पर उनके फैंस काफी नाराज हो गए हैं। इतना ही नहीं शाहरुख खान के फिल्म की घोषणा ना करने पर उनके एक फैन ने आत्महत्या करने की धमकी दी है। 

Shah rukh Khan fan threatens him commit suicide if he will not announced his new film
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

दरअसल इन दिनों ट्विटर पर #WeWantAnnouncementSRK ट्रेंड कर रहा है। इसके जरिए तमाम सोशल मीडिया यूजर्स और शाहरुख खान के फैंस उनसे नई फिल्म की घोषण करने का अनुरोध कर रहे हैं। Syed Usman ने शाहरुख खान के लिए ट्विटर पर लिखा, ''खान साहब बहुत हुआ, मैंने जीरो के बाद कोई भी फिल्म नहीं देखी है क्योंकि आपके बिना कोई उत्साह नहीं है। अब आपको हमें कुछ अच्छी खबर देनी चाहिए, आप फिल्म इंडस्ट्री के आकर्षण हैं।''
 



 

Shah rukh Khan fan threatens him commit suicide if he will not announced his new film
Shah Rukh khan - फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला

वहीं  AniketSRK ने ट्विटर हैंडल ने खुदकुशी की धमकी देते हुए ट्विटर पर लिखा, "अगर आपने 1 जनवरी को फिल्म का एलान नहीं किया तो मैं खुदकुशी कर लूंगा। फिर से कह रहा हूं खुदकुशी कर लूंगा।" Noor07 ने लिखा, 'मैं इंतजार कर रहा हूं, और कितना इंतजार करना पड़ेगा। मैं ट्विटर छोड़ दूंगा अगर आपने फिल्म की घोषणा नहीं की तो।'' इसके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने शाहरुख खान से अपनी नई फिल्म की घोषणा करने का अनुरोध किया है।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan fan threatens him commit suicide if he will not announced his new film
Shah Rukh khan - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान का नाम कई फिल्मों से जुड़ा लेकिन किसी की भी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई। शाहरुख पहले एस्ट्रोनॉट राकेश शर्मा की बायोपिक में नजर आने वाले थे। वहीं फरहान अख्तर की डॉन 3 को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। लेकिन किसी भी खबर पर शाहरुख ने पुष्टि नहीं की। एक इंटरव्यू में शाहरुख खान इन फिल्मों को लेकर चल रही खबरों को खारिज कर दिया था।
 



 

विज्ञापन
Shah rukh Khan fan threatens him commit suicide if he will not announced his new film
shah rukh khan - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा था- 'मेरे पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है। मैं अभी किसी फिल्म पर काम नहीं कर रहा हूं। वैसे ऐसा होता है कि जब आपकी एक फिल्म खत्म हो रही होती है तो आप दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर देते हैं और मैं 3-4 नई फिल्म से जुड़ जाता हूं। लेकिन इस बार मेरा मन नहीं है... मेरा दिल नहीं मान रहा ऐसा करने को। मुझे महसूस हुआ कि मुझे कुछ समय का ब्रेक लेना चाहिए, फिल्में देखनी चाहिए, कहानियां सुननी चाहिए और ज्यादा किताबें पढ़नी चाहिए। मेरे बच्चे भी कॉलेज में है। मेरी बेटी कॉलेज जा रही है और मेरे बेटे की पढ़ाई खत्म होने वाली है। तो मैं अपने परिवार के साथ ज्यादा वक्त गुजारना चाहता हूं।'

पढ़ें: दिशा और आदित्य ने पानी के नीचे शूट किया किसिंग सीन, लंबे समय से कर रहे थे तैयारी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed