फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jawan: 'पुण्य हूं या पाप हूं..', धांसू वीडियो के साथ शाहरुख खान ने किया 'जवान' के ट्रेलर की रिलीज डेट का एलान

Sat, 08 Jul 2023 10:32 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 08 Jul 2023 10:32 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan film jawan trailer will be release on 10 july actor confirmed date by sharing video
जवान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का दर्शकों के बीच काफी उत्साह बना हुआ है। दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि 'जवान' का ट्रेलर 'मिशन इम्पॉसिबल 7' के साथ लॉन्च किया जाएगा। दर्शकों के इंतजार पर विराम लगाते हुए आखिरकार शाहरुख खान ने बहुप्रतीक्षित फिल्म के ट्रेलर के रिलीज डेट की घोषणा की है।

shah rukh khan film jawan trailer will be release on 10 july actor confirmed date by sharing video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान ने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक टैगलाइन के साथ 'जवान' का धांसू वीडियो साझा करते हुए ट्रेलर के रिलीज की तारीख और समय का खुलासा किया है। शाहरुख ने लिखा, 'मैं पुण्य हूं या पाप हूं? मैं भी आप हूं।' 'जवान' प्रीव्यू 10 जुलाई को आ रहा है। पूरे विश्व में 10 सितंबर 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगा। वीडियो में बताया गया है कि ट्रेलर 10 जुलाई को सुबह 10.30 बजे जारी किया जाएगा।

shah rukh khan film jawan trailer will be release on 10 july actor confirmed date by sharing video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के इस एलान के बाद से दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर हैं। फैंस इस टीजर पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं कई यूजर्स फिल्म को पहले ही ब्लॉकबस्टर बता चुके हैं। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) की वेबसाइट पर बताया गया है कि 'जवान' के ट्रेलर का रनटाइम दो मिनट 15 सेकंड का है। इसे U/A सर्टिफिकेट मिला है।

Salman Khan: सलमान के घर के खाने के दीवाने हैं महेश मांजरेकर, कहा- डाइट के बिना मसालेदार भोजन करते हैं भाईजान

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan film jawan trailer will be release on 10 july actor confirmed date by sharing video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'जवान' का निर्माण शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान के बैनर रेड चिलीज एंटरटेनमेंट तले हो रहा है। यह फिल्म सात सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में शाहरुख खान दोहरी भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, नयनतारा, विजय सेतुपति, प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू, रिद्धि डोगरा भी मुख्य किरदारों में दिखाई देगें। 

Salman Khan: सलमान के घर के खाने के दीवाने हैं महेश मांजरेकर, कहा- डाइट के बिना मसालेदार भोजन करते हैं भाईजान

विज्ञापन
shah rukh khan film jawan trailer will be release on 10 july actor confirmed date by sharing video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं बात करें शाहरुख खान की आने वाली फिल्मों के बारे में तो आखिरी बार किंग खान 'पठान' में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आए थे। 'पठान' ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर साबित हुई। वहीं अब शाहरुख 'जवान' के बाद 'डंकी' में नजर आने वाले हैं। फिलहाल 'डंकी' की रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है।

Karan Johar: 'आप गे हैं?' आस्क मी एनीथिंग सेशन में फैन ने करण से पूछा सवाल, निर्माता ने यूं दिया जवाब


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed