बॉलीवुड के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को इंडस्ट्री में काम करते हुए 27 साल हो चुकेे हैं। सालों से सिनेमा की दुनिया पर राज कर रहे शाहरुख खान फिलहाल अपने परिवार के साथ वक्त बिता रहे हैं। एक से बढ़कर एक हिट देने वाले शाहरुख की पिछली कुछ फिल्मों पर नजर डालें तो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाईं, हालांकि एक-दो फिल्मों ने ठीक-ठाक बिजनेस किया भी है लेकिन फिल्म के साधारण कंटेट को लेकर सवाल उठे। आज जब शाहरुख को इंडस्ट्री में 27 साल हो गए हैं तो चलिए आपको बताते हैं शाहरुख की वो कौन सी फिल्में रहीं जिनसे उनकी बादशाहत पर खतरा मंडराने लगा।
27 साल में इन 9 फ्लॉप फिल्मों के बाद भी बॉलीवुड के 'बादशाह' बने शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की पिछली रिलीज जीरो थी। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी जीरो में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद अभी तक शाहरुख ने कोई फिल्म साइन नहीं की है।
फैन
डायरेक्टर मनीष शर्मा की यह फिल्म साल 2016 में रिलीज हुई थी। यशराज बैनर की यह फिल्म कोई करिश्मा नहीं दिखा पाई और बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित हुई।
जब हैरी मेट सेजल
शाहरुख खान एक बार फिर से अनुष्का शर्मा के साथ दिखे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। इसका निर्देशन इम्तियाज अली ने किया है।
रईस
एक्शन क्राइम फिल्म रईस में शाहरुख खान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान मुख्य भूमिका में हैं। निर्देशक राहुल ढोलकिया की फिल्म को गौरी खान और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म का बिजनेस भी औसत रहा था।