बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ी हैं। शाहरुख और गौरी एक दूसरे की टांग खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अभिनेता का सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है और ये बात वह अक्सर साबित भी कर देते हैं। हाल ही में उन्होंने गौरी खान को लेकर एक ऐसा ट्वीट किया जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
ट्रॉफी के साथ पत्नी गौरी की तस्वीर देख शाहरुख खान ने लिए मजे, बोले- चलो घर में किसी को तो अवार्ड मिल रहे हैं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल गौरी खान ने एक अवार्ड जीता है और इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। गौरी ने ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा, 'AD100 लिस्ट का हिस्सा बनकर और इस ट्रॉफी को पाकर खुश हूं। धन्यवाद।'
गौरी खान के इस पोस्ट पर शाहरुख को मजे लेने की सूझी। उन्होंने गौरी के इस ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, 'चलो, घर में किसी को तो अवार्ड मिल रहे हैं।' शाहरुख का ये मस्तीभरा ट्वीट वायरल हो गया है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
Chalo ghar mein kisi ko toh award mil rahein hain!!! https://t.co/zwrawI4zdm
गौरी खान एक मशहूर इंजीरियर डिजाइनर हैं। उन्होंने कई बड़े प्रोजेक्ट्स को नया रूप दिया है। बीते दिनों गौरी ने अपने घर मन्नत की छत को फिर से डिजाइन किया था। इसकी तस्वीरें भी उन्होंने साझा की थीं। वहीं उन्होंने अपने दिल्ली वाले घर को नया रूप दिया है जिसकी बीते दिनों खूब चर्चा रही थी।
गौरतलब है कि साल 2018 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' असफल रही थी। इसके बाद से अभिनेता पर्दे से गायब हैं। फैंस लगातार शाहरुख का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अभिनेता ने अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। जिसका ऐलान नए साल पर किया जा सकता है।
प्रेग्नेंसी में भी जमकर काम कर रहीं करीना कपूर खान, सेट से साझा की ये तस्वीर तो फैंस को हुई चिंता