सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

शाहरुख-गौरी की शादी की सालगिरह से दीपिका पादुकोण की महाभारत तक, मनोरंजन जगत की बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Fri, 25 Oct 2019 07:24 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary and Deepika Padukone Mahabharata entertainment news
Bollywood - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी की प्रेम कहानी बेमिसाल रही है। अगर बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल का खिताब किसी को दिया जाए तो इसके लिए शाहरुख और गौरी से बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं हो सकता। आज ही के दिन 25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने शादी रचाई थी। शादी की 28वीं सालगिरह पर शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है।



शादी की 28वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए शाहरुख खान, इंस्टाग्राम पर गौरी के लिए लिखी दिल की बात

Trending Videos
Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary and Deepika Padukone Mahabharata entertainment news
Shahid kapoor - फोटो : सोशल मीडिया

शाहिद कपूर और प्रियंका चोपड़ा का नाम एक वक्त पर साथ जोड़ा जाता था। ऐसी खबरें थीं कि दोनों रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक साथ तीन फिल्मों में काम किया, इसमें कमीने सुपरहिट रही। फिलहाल अब शाहिद और प्रियंका की शादी हो चुकी है और दोनों अपने वैवाहिक जीवन में खुश हैं। हाल ही में शाहिद कपूर ने नेहा धूपिया के चैट शो में कई चौंकाने वाले खुलासे किए।

शाहिद कपूर ने एक्स गर्लफ्रेंड प्रियंका चोपड़ा को दी ऐसी सलाह, पति निक के साथ ऐसे निभाएं रिलेशनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary and Deepika Padukone Mahabharata entertainment news
soni razdan and mahesh bhatt - फोटो : instagram

'36 चौरंगी लेन', 'पेज 3', और 'सड़क' जैसी कई और फिल्मों में अपने जानदार अभिनय से पहचान बनाने वाली सोनी राजदान का आज जन्मदिन है। सोनी राजदान का जन्म इंग्लैंड के बर्मिंघम में हुआ था। उन्होंने अपना करियर जॉन फ्लावर के साथ इंग्लिश थियेटर में शुरू किया।

सोनी राजदान से शादी के लिए महेश भट्ट ने किया था धर्म परिवर्तन, जानिए दिलचस्प लव स्टोरी

Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary and Deepika Padukone Mahabharata entertainment news
Dabangg 3 - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग की तीसरी किस्त 'दबंग 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां इस ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, तो वहीं ट्रेलर में एक गलती भी जिसकी वजह से लोग सलमान को ट्रोल भी कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ट्रेलर के अंत में दिसंबर की स्पेलिंग में गलत लिखी हुई है। लेकिन इस बीच कई लोग कह रहे हैं कि ट्रेलर में सलमान खान के नाम की स्पेलिंग भी गलत लिखी हुई है।

'दबंग 3' के ट्रेलर में दिसंबर के बाद सलमान खान के नाम में मिली गलती! जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन
Shah Rukh Khan Gauri Khan Wedding Anniversary and Deepika Padukone Mahabharata entertainment news
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया
दीवाली के त्योहार पर जब हिंदी सिनेमा बॉक्स ऑफिस पर अलग अलग मूड की फिल्मों से धमाके और फुलझड़ियां चलाने की तैयारी कर रहा है तो इसी बीच हिंदी सिनेमा की हीरोइन नंबर वन दीपिका पादुकोण ने सबसे बड़ा बम फोड़ दिया है। दीपिका ने बड़े परदे के लिए बनने जा रही महाभारत सीरीज की फिल्मों में कालजयी किरदार द्रौपदी करने के लिए हां कर दी है। महाभारत की ये कहानी इस बार इसी मुख्य किरदार के नजरिए से दिखाई जाएगी और ये कहानी दो या तीन फिल्मों में पूरी होगी। दीपिका इन फिल्मों की सह निर्माता भी होंगी। अभी तक आमिर खान और नितेश तिवारी ही महाभारत बनाने की जुगत भिड़ाते रहे हैं, लेकिन दीपिका ने इन दोनों से बाजी मार ली है। 

न आमिर और न नितेश, दीपिका पादुकोण बनाएंगी महाभारत, खुद बनेंगी द्रौपदी और दिखाएंगी एक नई कहानी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed