{"_id":"5db2114a8ebc3e014950b27d","slug":"dabangg-3-official-trailer-has-a-mistake-in-salman-khan-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दबंग 3' के ट्रेलर में दिसंबर के बाद सलमान खान के नाम में मिली गलती! जानें क्या है पूरा मामला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दबंग 3' के ट्रेलर में दिसंबर के बाद सलमान खान के नाम में मिली गलती! जानें क्या है पूरा मामला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Dabangg 3
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की सुपरहिट फिल्म दबंग की तीसरी किस्त 'दबंग 3' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही चर्चा में बना हुआ है। एक तरफ जहां इस ट्रेलर को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं, तो वहीं ट्रेलर में एक गलती भी जिसकी वजह से लोग सलमान को ट्रोल भी कर रहे हैं। फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ट्रेलर के अंत में दिसंबर की स्पेलिंग में गलत लिखी हुई है। लेकिन इस बीच कई लोग कह रहे हैं कि ट्रेलर में सलमान खान के नाम की स्पेलिंग भी गलत लिखी हुई है।
2 of 5
Dabangg 3
- फोटो : सोशल मीडिया
दबंग 3’ के प्रोड्यूसर वाली क्रेडिट प्लेट में अरबाज खान और निखिल द्विवेदी के साथ सलमा खान का नाम लिखा हुआ है। कई लोग कह रहे हैं कि यहां सलमान खान के नाम की जगह गलती से सलमा खान नाम लिख गया है। ये नाम सलमान की मां का है।
3 of 5
salma khan
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल सलमान खान अपने प्रोडक्शन हाउस ‘सलमान खान फिल्म्स’ के तहत फिल्में अपनी मां के नाम से प्रोड्यूस करते हैं। इसी वजह से क्रेडिट में सलमान खान की जगह सलमा खान का नाम लिखा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान
- फोटो : Social Media
ट्रेलर की बात करें तो सलमान खान एक तरफ जहां चुलबुल के किरदार में सख्ती दिखा रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर स्टोरी फ्लैशबैक में भी जाती है। जहां यंग सलमान खान का दिल सई मांजरेकर के लिए धड़कता दिखता है। फिल्म का ट्रेलर भारत के 10 शहरों में एक साथ लॉन्च किया गया। बता दें, 'दबंग 3' को प्रभुदेवा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, अरबाज खान और सुदीप भी नजर आएंगे।
विज्ञापन
5 of 5
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर से पहले फिल्म के मोशन पोस्टर्स के साथ ही किरदारों को खुद सलमान खान ने फैंस से रूबरू करवाया था। सलमान मोशन पोस्टर्स की मदद से सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप किच्चा और सई मांजरेकर के किरदार और लुक का खुलासा पहले ही कर चुके हैं। दबंग 3 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शक अपने पसंदीदा पुलिस अधिकारी चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।