बॉलीवुड में शाहरुख खान और गौरी की प्रेम कहानी बेमिसाल रही है। अगर बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत कपल का खिताब किसी को दिया जाए तो इसके लिए शाहरुख और गौरी से बेहतर कोई दूसरा नाम नहीं हो सकता। आज ही के दिन 25 अक्टूबर 1991 को दोनों ने शादी रचाई थी। शादी की 28वीं सालगिरह पर शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत पोस्ट शेयर की है।
शादी की 28वीं सालगिरह पर रोमांटिक हुए शाहरुख खान, इंस्टाग्राम पर गौरी के लिए लिखी दिल की बात
शाहरुख ने अपने इंस्टाग्राम पर गौरी खान के साथ एक ब्लैक एंड व्हाइट शेयर करते हुए लिखा है, 'हमेशा यही लगता है कि जैसे कल की बात हो। लगभग तीन दशक और तीन बच्चे। मेरे द्वारा बताई गई सभी परियों की कहानियों के अलावा, मेरा मानना है कि यह मुझे उतना ही सुंदर लगा है जितना सुंदर हो सकता है!'
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
शाहरुख खान और गौरी खान लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी जैसी है। दोनों ने एक-दूसरे को पाने के लिए खूब पापड़ बेले और आखिरकार प्यार की जीत हुई। दोनों की पहली मुलाकात 1984 में एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी के दौरान हुई थी। तब शाहरुख सिर्फ 18 साल के थे। शाहरुख ने देखा कि पार्टी में गौरी किसी और लड़के के साथ डांस कर रही हैं। शाहरुख को वो पसंद आईं। गौरी डांस करने में शरमा रही थीं। शाहरुख ने हिम्मत जुटाई और गौरी को डांस के लिए पूछा। लेकिन गौरी ने कुछ खास इंट्रेस्ट नहीं दिखाया और कहा कि वो अपने ब्वॉयफ्रेंड का इंतजार कर रही हैं।
इतना सुनते ही शाहरुख के सारे सपने चकनाचूर हो गए। असलियत तो ये थी कि गौरी का कोई ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। गौरी का भाई उनके साथ था इसलिए उन्होंने झूठ बोला था। ये बात शाहरुख ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी। जब शाहरुख को ये बात पता चली तो उन्होंने गौरी से जाकर कहा, 'मुझे भी अपना भाई समझो।' तभी से ये खूबसूरत रिश्ता शुरू हो गया। गौरी को भी शाहरुख का स्टाइल और उनका कॉन्फिडेंस बहुत अच्छा लगा। शाहरुख गौरी के लिए काफी पजेसिव रहते थे। उन्हें पसंद नहीं था कि गौरी अपने बालों को खुला रखें या अकेले में किसी लड़के से बात करें। ये सब देखकर गौरी को लगने लगा कि उन्हें इस रिलेशन से ब्रेक लेना चाहिए।
एक दिन जब गौरी शाहरुख खान के घर पर अपना बर्थडे सेलीब्रेट कर रही थीं तो वो उन्हें बिना बताए दोस्तों के साथ आउट ऑफ स्टेशन चली गईं। तब शाहरुख को एहसास हुआ कि वो गौरी के बिना नहीं रह सकते। शाहरुख अपनी मां के बहुत करीब थे। इसलिए उन्होंने ये बात उनसे बताई। शाहरुख की मां ने उन्हें 10 हजार रुपए दिए और कहा कि उसे ढूंढ लाओ। तब शाहरुख अपने कुछ दोस्तों के साथ गौरी को पूरे शहर में ढूंढने के लिए निकल पड़े लेकिन गौरी उन्हें नहीं मिलीं। काफी देर तक ढूंढने के बाद शाहरुख को गौरी एक बीच पर मिलीं। वो दोनों एक-दूसरे की आंखों में खो गए और गले लगकर खूब रोए। तब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया लेकिन असली ड्रामा तो अब शुरू होना था।
