हर साल की तरह शाहरुख खान ने इस बार भी फैंस को अपने घर 'मन्नत' के बाहर आकर फैंस को बकरीद की बधाई दी । शाहरुख ने हाथ हिलाकर अपने फैंस को संबोधित किया । कुछ देर बाद शाहरुख के बेटे अबराम भी फैंस को बधाई देने आ गए ।
शाहरुख ने फैंस को इस तरह दी ईद की बधाई, 'मन्नत' के बाहर हजारों फैंस से मिले बेटे अबराम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख और अबराम दोनों ने व्हाइट कलर की शर्ट पहनी हुई थी । 'मन्नत' के बाहर शाहरुख के हजारों फैंस इकट्ठा थे । खास बात ये थी अबराम अपने पिता शाहरुख खान से ज्यादा उत्साहित थे । अबराम ने भी अपने पिता की तरह हाथ हिलाकर फैंस को ईद की बधाई दी ।
Video: Here comes King Shah Rukh Khan (@iamsrk) outside Mannat today to wish all his fans #EidMubarak @SRKCHENNAIFC @SRKPuriCFC pic.twitter.com/Bf1tOVDnjH
शाहरुख ने फैंस के साथ बिताए इन खास लम्हों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं । कुछ वीडियो भी सामने आए हैं । शाहरुख ने अपनी और अबराम की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'आप सभी को ईद मुबारक । अल्लाह आप सभी को खुशियां और अच्छी सेहत दे ।'
MASS HYSTERIA:
FANs gather in huge numbers as King Khan arrives to wish them #EidMubarak ! pic.twitter.com/wHAWsTD4Ki
शाहरुख खान हर साल ईद के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं । लेकिन इस बार किंग खान ने कोई कॉन्फ्रेंस नहीं की । शाहरुख मीडिया पर्सन को घर बुलाकर स्वादिष्ट खाना और मिठाइयां खिलाते हैं। साथ ही अपनी फिल्मों और परिवार के बारे में बात करते हैं ।
शाहरुख के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग पूरी करने में बिजी हैं । फिल्म में शाहरुख एक बौने के अवतार में नजर आएंगे । इसमें शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी होंगी । इससे पहले ये तिकड़ी फिल्म 'जब तक है जान' में नजर आई थी ।