फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म जीरो के बाद इस फिल्म में दिखेंगे शाहरुख खान, 'तनु वेड्स मनु' के हीरो से यूं बना कनेक्शन

Sun, 07 Jun 2020 11:48 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 07 Jun 2020 11:48 AM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan has a special role in R Madhavan film Rocketry: The Nambi Effect
आर. माधवन, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक आनंद एल राय की फिल्म जीरो के बाद से शाहरुख खान को बड़े परदे पर देखने को बेताब लोगों के लिए खुशखबरी है। शाहरुख खान जल्द ही एक फिल्म में नजर आने वाले हैं और इस फिल्म में उनका किरदार है एक शो के मेजबान का। 

Shah Rukh Khan has a special role in R Madhavan film Rocketry: The Nambi Effect
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

कभी बॉक्स ऑफिस के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान बेहतरीन अभिनेता आर माधवन की आने वाली फिल्म 'रॉकेट्री- द नम्बी इफेक्ट' में एक जर्नलिस्ट का किरदार करेंगे। फिल्म में शाहरुख का किरदार भले ही छोटा होगा लेकिन इस फिल्म के मुख्य अभिनेता आर माधवन का किरदार इसी जर्नलिस्ट को अपनी कहानी सुनाएगा।

Shah Rukh Khan has a special role in R Madhavan film Rocketry: The Nambi Effect
आर. माधवन - फोटो : Amar Ujala

आर माधवन फिल्म में नम्बी नारायणन की भूमिका में नजर आएंगे। वह शुरुआत से लेकर अंत तक की अपनी कहानी शाहरुख खान के जर्नलिस्ट के किरदार को एक इंटरव्यू के दौरान सुनाएंगे। आर माधवन की यह फिल्म पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की बायोपिक है जिन्हें साजिशन जासूसी के आरोपों में फंसा दिया गया। आर माधवन इस फिल्म में सिर्फ मुख्य भूमिका ही नहीं निभा रहे हैं, बल्कि वह फिल्म को निर्देशित भी कर रहे हैं। इस फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी खुद आर माधवन ने ही अपने कंधों पर उठा रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan has a special role in R Madhavan film Rocketry: The Nambi Effect
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान को लेकर कुछ समय पहले यह भी खबर आ रही थी कि वह अयान मुखर्जी के निर्देशन में धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में भी एक कैमियो करने वाले हैं। वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस फिल्म में एक वैज्ञानिक के रूप में नजर आएंगे जो दर्शकों को 'ब्रह्मास्त्र' की इस काल्पनिक दुनिया से अवगत कराएगा।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan has a special role in R Madhavan film Rocketry: The Nambi Effect
zero - फोटो : instagram

यह बात तो जगजाहिर है कि अपने ही निर्माण में बनी वर्ष 2018 में आई फिल्म 'जीरो' के बाद से शाहरुख खान ने किसी भी नई फिल्म को मुख्य अभिनेता के तौर पर साइन नहीं किया है। हालांकि पर्दे के पीछे रहकर वह इसी बीच नेटफ्लिक्स की 'बार्ड ऑफ ब्लड' और 'बेताल' जैसी वेब सीरीजों का निर्माण कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed