फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के प्रशंसकों के लिए अब होगी असली दीवाली, किंग खान ने शुरू की 'पठान' की शूटिंग

Wed, 18 Nov 2020 02:41 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Wed, 18 Nov 2020 02:41 PM IST
विज्ञापन
Shah rukh Khan has start his upcoming film Pathan shooting
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk

जिस खबर का इंतजार सिनेप्रेमियों को काफी लंबे समय से था, आखिरकार वह पल अब आ ही गया। हिंदी फिल्मों के बदशाद रह चुके अभिनेता शाहरुख खान ने अपनी अगली फिल्म 'पठान' की शूटिंग बुधवार से शुरू कर दी है। फिल्म की निर्माता कंपनी यशराज फिल्म्स ने अब तक शाहरुख के साथ बनने वाली इस फिल्म की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। और न ही शाहरुख की तरफ से आधिकारिक रूप से कोई खबर सामने आई है। लेकिन, हिंदी फिल्मों के इन दोनों दिग्गजों ने साथ मिलकर गुप्त तरीके से काम शुरू कर दिया है।

Shah rukh Khan has start his upcoming film Pathan shooting
शाहरुख खान - फोटो : file photo

शाहरुख खान के प्रशंसक महीनों से इंतजार कर रहे थे कि शाहरुख कब अपनी नई फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे? शाहरुख ने अपना काम जरूर चुपचाप शुरू कर दिया लेकिन इतनी बड़ी बातें कहां छुपती हैं? सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म 'पठान' की शूटिंग शाहरुख ने मुंबई में स्थित यशराज फिल्म्स स्टूडियोज में ही शुरू की है। 

Shah rukh Khan has start his upcoming film Pathan shooting
दीपिका पादुकोण - फोटो : पीटीआई

शुरुआत का शेड्यूल लगभग दो महीने लंबा होगा। फिल्म में शाहरुख के साथ नंबर वन अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और हैंडसम हंक जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म 'पठान' में दीपिका शाहरुख के साथ रोमांटिक जोड़ी बनाएंगी जबकि जॉन अब्राहम खलनायक की भूमिका में रहेंगे। जॉन इस समय लखनऊ में अपनी फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की शूटिंग मिलाप जावेरी के निर्देशन में कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah rukh Khan has start his upcoming film Pathan shooting
शाहरुख खान - फोटो : file photo

वहीं, दीपिका भी शकुन बत्रा के निर्देशन में बन रही एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे के साथ व्यस्त हैं। 'पठान' का शुरुआती शेड्यूल ज्यादातर शाहरुख अकेले ही पूरा करेंगे। जॉन और दीपिका बाद में इस फिल्म का हिस्सा बनेंगे। शाहरुख बहुत दिन बाद काम पर लौटे हैं इसलिए ज्यादा हो हल्ला नहीं करना चाहते थे। यही कारण है कि उनकी तरफ से इस खबर की कोई जानकारी नहीं दी गई।

विज्ञापन
Shah rukh Khan has start his upcoming film Pathan shooting
जीरो - फोटो : twitter

वर्ष 2018 में आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म 'जीरो' के बाद से शाहरुख खान बड़े पर्दे से पूरी तरह गायब ही रहे। शाहरुख के प्रशंसक तब से उनकी अगली फिल्म की बाट जोह रहे हैं लेकिन शाहरुख ने अब तक अपनी तरफ से किसी फिल्म की घोषणा नहीं की। अब भी उन्होंने बिना घोषणा के अपनी फिल्म 'पठान' की शूटिंग शुरू कर दी है। सूत्र बताते हैं कि लॉकडाउन के दौरान शाहरुख खान को कई बड़े निर्माताओं और निर्देशकों ने फिल्मों की पटकथा सुनाईं। लेकिन, सिद्धार्थ आनंद की इस कहानी से शाहरुख ज्यादा प्रभावित हुए इसलिए सबसे पहले उन्होंने इस फिल्म को चुना। शाहरुख ने राजकुमार हिरानी और एटली की फिल्में भी साइन की हैं।

पढ़ें: अर्पिता खान की शादी से खत्म हुई थी सलमान और शाहरुख के बीच की दरार, पढ़ें ये दिलचस्प किस्सा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed