फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख खान ने किया साल का पहला बड़ा एलान, बड़े परदे पर इसी साल आने का किया वादा और...

Sat, 02 Jan 2021 03:24 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 02 Jan 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan hinted at his return to the big screen in 2021 Shares Video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शनिवार के दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा करके हिंदी सिनेमा के बादशाह रह चुके अभिनेता शाहरुख खान ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए एक लंबा वीडियो शूट किया जिसमें एक छोटी सी बात भी शामिल की। उन्होंने यह घोषणा कर दी है कि वह वर्ष 2021 में बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। वैसे इसकी चर्चा तो काफी समय से चल रही है लेकिन शाहरुख ने खुद यह बात पहली बार कही है।

Shah Rukh Khan hinted at his return to the big screen in 2021 Shares Video
shah rukh khan - फोटो : instagram/iamsrk

शाहरुख खान ने अपनी सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है जिसके कैप्शन में उन्होंने अपने प्रशंसकों और सभी देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस वीडियो की शुरुआत थोड़ी मजाकिया तौर पर होती है क्योंकि शाहरुख खान इसमें मच्छरों से लड़ते और अपने बालों को बार-बार ठीक करते हुए नजर आते हैं। वीडियो में शाहरुख कहते हैं, 'एक बार फिर से वह समय आ गया है जब पुराना साल जाने को है और नया साल हमारा इंतजार कर रहा है।'

Shah Rukh Khan hinted at his return to the big screen in 2021 Shares Video
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बीते वर्ष 2020 के बारे में शाहरुख ने कहा कि यह साल सभी के लिए बहुत बुरा बीता है। शाहरुख ने इस साल से सीख लेने के बारे में कहा, 'इस साल मैंने असली मजा किया, असली लोगों के साथ अपने परिवार के साथ, अपने दोस्तों के साथ और उन लोगों के साथ जिन्हें मैं प्यार करता हूं। चाहे दोस्त हो या फिर दुश्मन, सभी ऑनलाइन हो गए। सब की लड़ाइयां ऑनलाइन रहीं। इससे लोगों का अच्छा समय व्यतीत हुआ और मजा भी आया। लेकिन, इसे ज्यादा दूर तक ले जाना सही नहीं है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan hinted at his return to the big screen in 2021 Shares Video
शहरुख खान - फोटो : Twitter: @iamsrk

शाहरुख ने नए साल के मौके पर मिल रहे शुभकामना संदेशों का भी थोड़ा मजाक बनाया। उन्होंने विस्तार से बताया कि शुभकामनाओं को भी बहुत ज्यादा जटिल बनाने की जरूरत नहीं है। सिर्फ शालीनता से और सरल शब्दों में नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं भेजी आ सकती हैं। लगभग तीन मिनट लंबे इस वीडियो के अंत में शाहरुख खान ने सिर्फ एक लाइन बोली, '2021 में हम बड़े पर्दे पर मिलेंगे।' यही लाइन उनके प्रशंसक पिछले दो साल से सुनना चाहते थे।

विज्ञापन
Shah Rukh Khan hinted at his return to the big screen in 2021 Shares Video
Shahrukh Khan - फोटो : Social Media

शाहरुख खान ने वर्ष 2018 में रिलीज हुई अपनी फिल्म 'जीरो' के बाद से किसी भी फिल्म की आधिकारिक घोषणा नहीं की। इस फिल्म को आनंद एल राय ने बनाया और इसमें शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में नजर आईं। यह फिल्म न तो समीक्षकों को पसंद आई और न ही दर्शकों को। इस वजह से शाहरुख खान ने अपने करियर पर थोड़ा विचार करने के लिए समय लिया। कुछ समय पहले उन्होंने यशराज फिल्म्स के बैनर तले 'पठान' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहरुख इसी फिल्म के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed