{"_id":"5d2f33ea8ebc3e6cdf2c8940","slug":"shah-rukh-khan-is-amazed-after-watching-disney-the-lion-king-animation","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द लॉयन किंग' देख बोले शाहरुख, अभिनेताओं की जरूरत न खत्म कर दें ये फिल्में","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द लॉयन किंग' देख बोले शाहरुख, अभिनेताओं की जरूरत न खत्म कर दें ये फिल्में
अमर उजाला, मुंबई टीम
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 17 Jul 2019 08:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल की सबसे चर्चित एनीमेशन फिल्म द लॉयन किंग की स्पेशल स्क्रीनिंग्स शुरू हो चुकी हैं। मुंबई में इस फिल्म का एक खास शो सितारों के लिए रखा गया। इसके बाद फिल्म के चार शो अमर उजाला बिंदास के पाठकों के लिए कानपुर, लखनऊ, चंडीगढ़ और नोएडा में होने जा रहे हैं। उधर, फिल्म के हिंदी संस्करण में जंगल के राजा मुफासा को आवाज देने वाले शाहरुख खान इस फिल्म को देखने के बाद यहां तक सोचने लगे हैं कि अगर तकनीक के सहारे जानवर, जंगल, नदी और पहाड़ इतने असली जैसे दिख सकते हैं तो वह दिन दूर नहीं जब ये फोटो रियल तकनीक हीरो हीरोइन के काम पर भारी पड़ जाएगी।
Trending Videos
2 of 4
the lion king
- फोटो : social media
तीन साल पहले रिलीज हुई डिजनी की फिल्म जंगल बुक से ही इस बात की चर्चा होती रही है कि डिजनी ने एनीमेशन का नया चमत्कार कर दिखाया है। अमर उजाला से बातचीत में शाहरुख खान कहते हैं, ‘पहले जब एनीमेशन फिल्में देखकर लोग निकलते थे तो चर्चाएं होती थी कि अरे उसके बाल असली जैसे नहीं लग रहे या कि पानी को एनीमेशन से बनाना कितना मुश्किल होता है। लेकिन जंगल बुक ने ये सब बदल दिया। और अब तो तकनीक उससे तीन साल आगे निकल चुकी है। लोग जब लॉयन किंग देखेंगे तो उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा कि जो कुछ परदे पर हो रहा है वह दरअसल मशीनों से बनाया गया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
द लायन किंग
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद शाहरुख कहते हैं- 'ये उम्मीद से कहीं ज्याद अच्छा अनुभव होने वाला है। फोटो रियल तकनीक चलते ये सब इतना असली दिखता है कि अगर तकनीक ऐसे ही तरक्की करती रही तो फिल्म अभिनेताओं की जरूरत ही नहीं रह जाएगी। लेकिन इसका सुखद पहलू ये भी है कि इस तरह की कहानियों के लिए जानवरों के साथ शूटिंग करने की जरूरत नहीं रही। फिल्म द लॉयन किंग के विजुअल इफेक्ट्स, इसका साउंड सब इतना विस्मयकारी है कि मैं तारीफें करते नहीं थक रहा।’
4 of 4
'द लॉयन किंग' वॉयस आर्टिस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
जंगल बुक के ही निर्देशक जॉन फैवर्यू ने द लॉयन किंग भी बनाई है। आयरमैन भी पहली बार परदे पर उन्होंने ही गढ़ा था। इधर, कमाल की एनीमेशन वाली फिल्म द लॉयन किंग की सेलेब्रिटी स्क्रीनिंग पर मुंबई में सितारों का मेला नजर आया। फिल्म में स्कार के किरदार को आवाज देने वाले आशीष विद्यार्थी भी यहां दिखे और श्रेयस तलपडे आदि सितारे भी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X