{"_id":"5e42bf8f8ebc3ee5c848adf1","slug":"shah-rukh-khan-may-comeback-with-director-duo-raj-and-krishna-dk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये निर्देशक कर रहे हैं शाहरुख की हां का इंतजार, इस वजह से अटकी है उनकी पसंदीदा कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ये निर्देशक कर रहे हैं शाहरुख की हां का इंतजार, इस वजह से अटकी है उनकी पसंदीदा कहानी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 11 Feb 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के किंग खान शाहरुख की अगली फिल्म का इंतजार तो निर्देशक और उनके फैंस सभी कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिल्म आने का नाम ही नहीं ले रही है। हिंदी सिनेमा के मशहूर निर्देशकों की जोड़ी राज और डीके भी उसी लाइन में लगे हुए हैं। जब से उन्होंने शाहरुख को अपनी फिल्म की पटकथा सुनाई है, तब से वह फूले नहीं समा रहे हैं। क्योंकि शाहरुख को उनकी यह कहानी पसंद आ गई है, लेकिन यह जोड़ी अभी भी शाहरुख की लिखित में हां का इंतजार कर रही है।
2 of 4
शाहरुख खान और राज- कृष्णा डीके
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शाहरुख के बारे में बात करते हुए राज और डीके ने एक इंटरव्यू में कहा है, 'हमने शाहरुख को अपनी जो पटकथा सुनाई है, वह हमारी पसंदीदा कहानी है, जिस पर हम लंबे समय से काम कर रहे थे।' यह जोड़ी आगे कहती है, 'हम शाहरुख से मिले और इस पटकथा पर मंत्रणा की। उन्हें यह कहानी बहुत पसंद आई है, जो हम से बहुत ज्यादा मिलती होते है। लेकिन अभी हम शाहरुख की हां का इंतजार कर रहे हैं।'
3 of 4
shah rukh khan
- फोटो : social media
शाहरुख इस फिल्म के लिए हां क्यों नहीं कर रहे हैं? इस सवाल का जवाब देते हुए राज ने कहा, 'यह पूरी तरह से उन्हीं पर निर्भर करता है। वह अपने काम को व्यवस्थित करके तारीखें निकालने की कोशिश कर रहे हैं।' फिल्म की कहानी के बारे में निर्देशकों ने ज्यादा बातचीत नहीं की, लेकिन इससे पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि यह फिल्म उनके चिर-परिचित अंदाज को ही परिभाषित करेगी, लेकिन इसकी कहानी बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
बता दें कि आनंद एल राय के निर्देशन में बनी शाहरुख की पिछली फिल्म 'जीरो' के बाद से ही शाहरुख बड़े पर्दे से नदारद रहे हैं, और उनके तभी से उनकी वापसी की बाट जोह रहे हैं। यही कारण है कि इस शाहरुख के इस फिल्म के फैसले पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।