{"_id":"5e42bb4d8ebc3ee5ff2459cb","slug":"sushmita-sen-is-making-her-comeback-after-a-decade-with-disney-plus-hotstar-aarya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ओटीटी पर कदम रखने जा रही है ये अभिनेत्री, इस वेब सीरीज में निभाएंगी मुख्य भूमिका","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ओटीटी पर कदम रखने जा रही है ये अभिनेत्री, इस वेब सीरीज में निभाएंगी मुख्य भूमिका
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 11 Feb 2020 08:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sushmita sen
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय सिनेमा में डिजिटल प्लेटफॉर्म के दखल की वजह से जो क्रांति आई है, यह उसी का असर है कि अब तक पर्दे से नदारद रहने वाले कलाकार भी सामने आने लगे हैं। उन्हीं में से एक है सुष्मिता सेन, जो अब हाल ही में डिज्नी प्लस और हॉटस्टार के मेल से बनने वाली वेब सीरीज 'आर्या' से लगभग 10 साल बाद पर्दे पर वापसी करने वाली हैं। यह वेब सीरीज मार्च के महीने में 29 तारीख को डिज्नी प्लस और हॉटस्टार पर संयुक्त रूप से प्रसारित की जाएगी।
2 of 4
sushmita sen
- फोटो : social media
सीरीज के निर्माण के बहुत ही करीब रहने वाले एक सूत्र ने कहा, 'डिज्नी और फॉक्स स्टार नेटवर्क के विलय के बाद यह कयास लगाए जा रहे थे, कि बहुत ही जल्दी डिज्नी प्लस और हॉटस्टार का भी विलय होने वाला है और अब सुष्मिता सेन वेब सीरीज 'आर्या' से पर्दे पर वापसी करने वाली हैं, तो यह वेब सीरीज पहला प्रोजेक्ट होगा जो संयुक्त रूप से डिज्नी प्लस और हॉटस्टार पर प्रसारित किया जाएगा।'
3 of 4
sushmita sen
- फोटो : social media
सूत्र ने आगे कहा, 'इस वेब सीरीज की शूटिंग दिसंबर के महीने में 2019 में शुरू हुई थी, और इसका निर्देशन राम माधवानी कर रहे हैं। इस शो को राजस्थान की पृष्ठभूमि पर फिल्माया गया है, और इस वेब सीरीज के मार्च के महीने में 29 तारीख को रिलीज होने की संभावना है। सुष्मिता सेन इसमें आर्या का मुख्य किरदार निभा रही हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sushmita sen
बता दें कि सुष्मिता सेन को अंतिम बार पर्दे पर अनीस बज्मी की फिल्म 'नो प्रॉब्लम' में एक मुख्य किरदार में देखा गया था, जिसमें उनके साथ अनिल कपूर, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, कंगना रनौत आदि भी मुख्य भूमिकाओं में थे। वर्ष 2015 में सृजित मुखर्जी की बंगाली आर्ट फिल्म 'निर्बाक' में समीक्षकों ने सुष्मिता के अभिनय को बहुत सराहा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।