{"_id":"5e42ab378ebc3ee59e0e07d2","slug":"neha-kakkar-no-make-up-instagram-photos-are-viral-after-aditya-narayan-wedding-fake-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की फेक न्यूज के बाद फिर सुर्खियों में नेहा कक्कड़, अब बिना मेकअप की तस्वीरें हो रही हैं वायरल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की फेक न्यूज के बाद फिर सुर्खियों में नेहा कक्कड़, अब बिना मेकअप की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 11 Feb 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सिंगर नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक तरफ जहां वो अपनी दिलकश आवाज से सभी का दिल जीत लेती हैं तो वहीं दूसरी ओर अपनी प्यारी मुस्कान से किसी को भी अपना दीवाना बना सकती हैं। इसके साथ ही नेहा सोशल मीडिया पर अपने खूबसूरत तस्वीरें भी अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। लेकिन इस बीच नेहा की कुछ बिना मेकअप की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
2 of 6
neha kakkar
दरअसल हाल ही में नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों की खासियत हैं कि ये तस्वीरें बिना मेकअप की हैं। नेहा की इन तस्वीरों को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि नेहा ने एक या दो नहीं बल्कि तीन तस्वीरें साझा की हैं। नेहा ने खुद कैप्शन में लिखा है- नो फिल्टर।
Neha Kakkar and Aditya Narayan
- फोटो : Social Media
याद दिला दें कि कुछ दिनों पहले तक नेहा कक्कड़ शादी की खबरों को लेकर भी खूब चर्चा में थीं। ऐसी खबरें थी कि नेहा कक्कड़ की शादी उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण के साथ 14 फरवरी को होने वाली है। हालांकि ये खबरें महज अफवाह थीं और खुद उदित ने इसका खुलासा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
neha kakkar
- फोटो : social media
बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उदित नारायण ने कहा, 'आदित्य हमारा इकलौता बेटा है। हम उसकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर उसकी शादी की अफवाह सही होती तो मैं और मेरी पत्नी इस दुनिया में सबसे खुश होते।'
विज्ञापन
5 of 6
नेहा कक्कड़, उदित नारायण
- फोटो : Social Media
उदित नारायण ने आगे कहा, 'अगर कुछ दिनों में आदित्य की शादी हो रही होती तो वह अपने माता-पिता को सूचित करता। लिंक-अप और शादी की अफवाहें सिर्फ इंडियन आइडल की टीआरपी को बढ़ाने के लिए हैं। नेहा बहुत अच्छी लड़की है। हमें उसे अपनी बहू स्वीकार करने में जरा भी हिचक नहीं होगी।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।