बॉलीवुड के किंग खान एक अभिनेता होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। शाहरुख खान अपने मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर समाज की बेहतरी में योगदान देते रहते हैं। उनका फाउंडेशन 120 एसिड अटैक पीड़ितों का उपचार करा रहा है।
120 एसिड अटैक पीड़ितों की मदद को आगे आए शाहरुख, इंस्टाग्राम पर शेयर किया ये खास संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वो एसिड अटैक पीड़ितों के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'मीर फाउंडेशन का बहुत शुक्रिया, जिसने #ToGetHerTransformed के लिए पहल की और उन 120 महिलाओं को शुभकामनाएं, जिनकी सर्जरी चल रही है। इस नेक काम में जो डॉक्टर्स मदद कर रहे हैं, उनका भी धन्यवाद।'
A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on
साल 2013 में शाहरुख ने मीर फाउंडेशन की नींव रखी थी। उन्होंने अपने पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर इस संस्था का नाम रखा। फादर्स डे के दिन ही शाहरुख ने मीर फाउंडेशन के लिए वेबसाइट भी Meerfoundation.org लॉन्च की थी।
उनकी यह संस्था एसिड अटैक पीड़ितों की बेहतरी के लिए काम करती है। इसमें उनके उपचार से लेकर उन्हें नौकरी और अन्य सुविधाएं दिलाने तक की बात शामिल है। इसमें सुविधाओं से वंचित बच्चों की देखभाल भी की जाती है। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, पैरा एथलीटों को व्हीलचेयर दान करने, वंचित महिलाओं और बच्चों की मदद करने और केरल बाढ़ के पीड़ितों के लिए एक उदार राशि दान करने में भी इस संस्था ने मदद की है।
मैगजीन के संपादक के साथ बदसलूकी करने पर जेल भी जा चुके हैं शाहरुख, जानें क्या था पूरा मामला