फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: क्या सच है रणवीर-दीपिका के अलगाव की खबर? एक्ट्रेस ने खुद बताई अपने रिश्ते की पूरी सच्चाई

Wed, 12 Oct 2022 02:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 12 Oct 2022 02:51 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Pathaan actress Deepika Padukone break silence on Separation Rumours With husband Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranvee Singh - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में शुमार है। मगर, बीते कुछ वक्त से दोनों के अलगाव की खबरें आ रही हैं। अपने पसंदीदा कपल के अलग होने की खबर ने फैंस को बेचैन कर दिया था। दरअसल, कुछ वक्त पहले एक ट्वीट में यह दावा किया गया था कि दोनों के रिश्ते में खटास आ गई है और अब दोनों ने अपनी राहें अलग करने का फैसला किया है। हालांकि, सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोनों स्टार्स ने इन अफवाहों पर विराम लगाया था। अब दीपिका ने पहली बार इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है।



Iran Hijab Row: हिजाब के विरोध में उतरीं एलनाज नोरौजी, बिकिनी में फोटो शेयर कर लिखा- 'माय बॉडी माय चॉइस'

Shah Rukh Khan Pathaan actress Deepika Padukone break silence on Separation Rumours With husband Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranvee Singh - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर को लेकर कही यह बात
बता दें कि दीपिका पादुकोण ने पूर्व एक्ट्रेस मेगन मार्कल, डचेस ऑफ ससेक्स के साथ एक विशेष पॉडकास्ट रिकॉर्ड किया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका ने पॉडकास्ट पर रणवीर सिंह के बारे में भी बातचीत की। एक्ट्रेस ने रणवीर सिंह के बारे में बताया कि उन्हें उनके वापस आने पर काफी खुशी महसूस होती है। एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो और रणवीर काम के चलते काफी समय से घर से दूर हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे पति एक हफ्ते के लिए एक म्यूजिक कॉन्सर्ट में थे और वो अभी वापस लौटे हैं। वापिस लौटने के बाद वो मेरा चेहरा देखकर काफी खुश होंगे। रणवीर और दीपिका के अलग होने की अफवाह फैलाने वालों के लिए एक्ट्रेस का यह जवाब काफी है। इससे जाहिर है कि दोनों के बीच के प्यार में रत्तीभर कमी नहीं आई है।

Ratri Ke Yatri 2 Trailer: सेक्स वर्कर बन मोनालिसा संग इन हीरोइनों ने दिखाई बोल्डनेस, अकेले में देखें यह ट्रेलर

Shah Rukh Khan Pathaan actress Deepika Padukone break silence on Separation Rumours With husband Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranvee Singh - फोटो : सोशल मीडिया

एक ट्वीट से शुरू हुई थी अफवाह
आपको बता दें कि हाल ही में खबर आई थी कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के बीच के रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे हैं। इन अफवाहों की शुरुआत एक वायरल ट्वीट के साथ हुई थी। इसमें दावा किया गया था कि दोनों सितारों की शादी में दरार आ गई है। हालांकि, बाद में रणवीर ने संकेत दिए कि ऐसी खबरें केवल अफवाहें थीं। उन्होंने दीपिका के साथ के दस वर्षों का भी जिक्र किया था। उन्होंने कहा था, 'टचवुड... हम मिले और 2012 में हमारी डेटिंग शुरू हुई... इसलिए 2022 में मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं।'

Janhvi Kapoor: बातें बनाने वालों को जान्हवी ने दिया जवाब, बोलीं- प्रिवलेज्ड हूं, हार्डवर्क से अनजान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Pathaan actress Deepika Padukone break silence on Separation Rumours With husband Ranveer Singh
Deepika Padukone, Ranvee Singh - फोटो : सोशल मीडिया

इन फिल्मों में आएंगे नजर
वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणवीर सिंह फिल्म 'सर्कस' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह पूजा हेगड़े और जैकलीन फर्नांडीज के साथ नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। 'सर्कस' के अलावा वह करण जौहर की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में आलिया भट्ट संग स्क्रीन साझा करेंगे। दूसरी ओर, दीपिका पादुकोण के पास भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह 'पठान' में शाहरुख खान के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके अलावा, वह अपने अगले प्रोजेक्ट की शूटिंग भी कर रही हैं, जिसमें प्रभास और अमिताभ बच्चन भी हैं। दीपिका 'द इंटर्न' के हिंदी रीमेक में भी नजर आएंगी।

Superstars As Ghost: मिलिए बड़े परदे के 10 सुपरस्टार भूतों से, धर्मेंद्र, अमिताभ, शाहरुख, सलमान सब शामिल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed