सुपरस्टार शाहरुख खान भी बॉलीवुड के उन सितारों में शामिल हैं जो इन दिनों कोरोना वायरस और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। बॉलीवुड के किंग खान अपनी टीम के साथ मिलकर इन दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित लोगों के लिए हर संभव मदद कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स की तारीफ की है।
गरीबों को खाना बांटने पर शाहरुख खान ने की अपनी टीम की तारीफ, कहा- 'मुझे आप सभी पर गर्व है'
शाहरुख खान की टीम ट्रिनबागो नाइट राइडर्स कोरोना काल की इस मुश्किल घड़ी में गरीबों और जरूरमदों को खाना बांटने का काम कर रही है। जिसके लिए शाहरुख खान ने इस टीम की ट्विटर पर तारीफ की है। उन्होंने अपनी टीम और जरूरमंदों को बांट रहे भोजन की तस्वीरों को ट्विटर अकाउंट पर साझा किया है। इस तस्वीर के जरिए अभिनेता ने बताया कि उनकी टीम ने जरूरतमंदो को एक हजार खाने के पैकेट बांटे हैं।
शाहरुख खान ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ट्रिनबागो नाइट राइडर्स ने HADCO Ltd. के साथ हाथ मिलाकर 'Do the Knight thing' की शुरुआत की। उन्होंने लॉकडाउन के समय में त्रिनिदाद और टोबागो के माध्यम से जरूरतमंदों में एक हजार के करीब फूड हैंपर बांटे हैं। मुझे आप सभी पर गर्व है।' सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का ये ट्वीट वायरल हो रहा है।
.@tkriders collaborated with HADCO Ltd. to 'Do the Knight thing' & distribute as many as 1k food hampers to the needy who are struggling because of the lockdown in Trinidad & Tobago. Proud of u my boys! pic.twitter.com/wHAYgSvnNv
सोशल मीडिया यूजर्स और शाहरुख खान के फैंस लॉकडाउन में जरूरतमंदों की मदद करने पर उनकी तारीफ भी कर रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख खान कोरोना पीड़ितों और लॉकडाउन की मार झेल रहे लोगों की हर तरह से मदद कर रहे हैं। यहां तक की कोरोना पीड़ितों का इलाज करने के लिए शाहरुख खान ने अपना आलीशान ऑफिस भी बीएमसी को दे दिया है। बीएमसी उनके ऑफिस का इस्तेमाल क्वारंटीन केंद्र के रूप में कर रहा है।
बीते दिनों इस बात की जानकारी शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने क्वारंटीन केंद्र बने शाहरुख खान के ऑफिस के अंदर का वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया था। इस वीडियो को साझा करते हुए गौरी खान ने कैप्शन में लिखा था, 'गौरी खान डिजाइन्स ने ऑफिस को रिफर्बिश्ड कर दिया है। अब ये क्वारंटीन जोन, और जरूरी सेवाओं में लगे लोगों के इस्तेमाल के लिए है। हम सभी को एक साथ खड़ा होना होगा इस महामारी से लड़ने के लिए।'
पढ़ें: लॉकडाउन में ऐसे वक्त बिता रही हैं मलाइका अरोड़ा, कहा- 'इस पागल समय में..'
